RCB vs DC Playing 11: IPL 2024 के 62वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। 12 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। दूसरी ओर RCB ने अब तक 12 मैच खेले हैं और 5 पर कब्जा जमाया है। टीम अभी भी अंतिम 4 की रेस में बनी हुई है, लेकिन एक और हार RCB को एलिमिनेट कर सकती है।
वॉर्नर कर सकते DC का नेतृत्व
मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। DC के कप्तान ऋषभ पंत स्लो ओवर रेट के कारण RCB के विरुद्ध अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। 7 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए उन पर एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। ऐसे में ऋषभ पंत की जगह डेविड वॉर्नर अगले मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्षर पटेल टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), रिकी भुई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, लिजाद विलियम्स।
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: स्वप्निल सिंह।
RCB का पलड़ा भारी
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 29 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान RCB ने 18 मैच जीते हैं। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को 11 में जीत मिली है। बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए और चेज करते हुए 9-9 मैच जीते हैं। दूसरी ओर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने अब तक 89 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 42 में जीत मिली है और 43 में हार का मुंह देखना पड़ा है। 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट
ये भी पढ़ें: Viral Video: नोवाक जोकोविच दे रहे थे ऑटोग्राफ, तभी लगी सिर में बोतल; नीचे गिरा टेनिस स्टार
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines