RCB Vs CSK Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज सबसे अहम मुकाबला खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस महामुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मैच पर बारिश का साया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में आज बारिश के आसार हैं। ऐसे में मैच में खलल पड़ सकता है। हालांकि अगर मैच के दौरान इंद्र देव मेहरबान होते हैं तो फैंस को 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है। मैच के दौरान RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली इतिहास भी रच सकते हैं।
विराट को बनाने होंगे 76 रन
विराट कोहली ने IPL में अब तक 250 मैच खेले हैं। इस दौरान 242 पारियों में उन्होंने 38.65 की औसत और 131.80 की स्ट्राइक रेट से 7924 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 55 फिफ्टी के साथ ही 8 सेंचुरी भी लगाई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज अगर विराट 76 रन बनाते हैं तो उनके IPL में 8000 रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही विराट IPL में 8000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं 1 चौका लगाते ही उनके लीग में 700 चौके भी पूरे हो जाएंगे।
IPL में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली: 7924 रन
शिखर धवन: 6769 रन
रोहित शर्मा: 6628 रन
डेविड वॉर्नर: 6565 रन
सुरेश रैना: 5528 रन
शानदार लय में हैं विराट
IPL 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने इस सीजन 13 मैच की 13 पारियों में 661 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 66.10 की और स्ट्राइक रेट 155.16 की रही है। इस सीजन अब तक विराट 5 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: अगर चिन्नास्वामी बन जाए तालाब, तो भी होकर रहेगा मुकाबला, Viral हुआ मजेदार वीडियो
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: हारकर भी प्लेऑफ में सीएसके, जीतकर भी बाहर आरसीबी, देखें ये अनोखा समीकरण
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines