RCB Vs CSK: IPL 2024 के 68वें मुकाबले में शनिवार को रोमांच की हदें पार हो गईं। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मैच में व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूट गए। मैच का नतीजा RCB के पक्ष में आया। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम ने IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ की टीम को 27 रन से मात दी। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे। जवाब में CSK 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।
अगर चेन्नई 201 रन भी बना लेती तो बेहतर रन रेट के चलते प्लेऑफ में एंट्री पा सकती थी, लेकिन RCB के गेंदबाजों ने कसी ही बॉलिंग के चलते यह नहीं होने दिया। मुकाबले के बाद CSK की हार की अलग-अलग वजह बताई जा रही हैं। हालांकि, चोट और खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी 5 बार की चैंपियन टीम की हार की असली वजह बनी।
चोट बनी चेन्नई की हार की वजह
चेन्नई अहम मुकाबले में 3 स्टार तेज गेंदबाजों के बिना मैदान पर उतरी थी। दीपक चाहर और मथीशा पथिराना जहां चोटिल थे, वहीं मुस्तफिजुर रहमान नेशनल ड्यूटी के चलते स्वदेश लौट गए। ऐसे में CSK के पास तेज गेंदबाजों के रूप में सिर्फ तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर और सिमरजीत सिंह का विकल्प ही मौजूद था। तीनों ही तेज गेंदबाजों की RCB के बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की। यही कारण था कि RCB बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही।
तेज गेंदबाजों ने लुटा दिए रन
तुषार देशपांड़े ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 12.2 की इकॉनमी से 49 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्हें सिर्फ 1 सफलता मिली। शार्दुल ठाकुर ने अपने कोटे के 4 ओवर में 61 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 15.2 रही। शार्दुल ने मुकाबले में 2 शिकार भी किए। पिछले कुछ मैच में छाप छोड़ने वाले सिमरजीत सिंह को निर्णायक मैच में 1 ओवर गेंदबाजी मिली। इस ओवर में उन्होंने 19 रन दे दिए। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने उन्हें गेंद ही नहीं सौंपी।
शिवम दुबे
चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ माने जाने वाले शिवम दुबे RCB के खिलाफ विलेन साबित हुए। जब टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी जब शिवम दुबे ने गेंद खराब कर दीं। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन ही बनाए। यही उन्होंने 15 गेंदों पर 25-30 रन बना दिए होते तो टीम आसानी से अंतिम-4 में जगह बना सकती थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: धोनी के छक्के से आरसीबी की जीत में मिली मदद, दिनेश कार्तिक ने बताई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
13 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
15 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines