RCB vs CSK: IPL 2024 के 68वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को अगर अंतिम-4 में जगह बनानी है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। हालांकि, RCB की राह उतनी आसान नहीं है। फाफ की टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो 18.1 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य चेज या फिर 180 के लक्ष्य में 18 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। मैच में दोनों ही टीमों को विपक्षी टीम के 1-1 बल्लेबाज से सावधान रहने की जरूरत है।
विराट कोहली से सावधान रहे CSK
IPL 2024 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। शुरुआत में उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए गए। हालांकि, बाद में विराट कोहली ने कुछ तूफानी पारियां खेलकर विरोधियों के मुंह पर ताला जड़ दिया। कोहली IPL के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 13 मैच की 13 पारियों में 66.10 की औसत और 155.16 की स्ट्राइक रेट से 661 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। इस सीजन CSK के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए थे।
RCB की मुसीबत बढ़ सकते रुतुराज
IPL 2024 में रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी आग उगल रहा है। मौजूदा सीजन में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने इस सीजन 13 मुकाबलों में 583 रन बनाए है। इस दौरान उनकी औसत 58.30 की और स्ट्राइक रेट 141.50 की रही है। रुतुराज ने मौजूदा सीजन में 4 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 के इस गुनाह की सजा अगले सीजन भुगतेंगे हार्दिक पांड्या, अभी से लग गया बैन
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: अगर 10 ओवर का होता है मैच… तो आरसीबी को कितने ओवर में जीतना होगा, समझें सारे नियम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines