---विज्ञापन---

खेल angle-right

RR vs RCB: सॉल्ट-कोहली के आगे चारों खाने चित राजस्थान, जयपुर में आरसीबी की धमाकेदार जीत, बेकार गई यशस्वी की पारी

RR vs RCB: आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया। फिल सॉल्ट और किंग कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

---विज्ञापन---

RR vs RCB: आरसीबी ने राजस्थान के रजवाड़ों को घर में घुसकर 9 विकेट से रौंद डाला है। जयपुर में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 173 रन लगाए। इस लक्ष्य को आरसीबी ने फिल सॉल्ट और किंग कोहली की अर्धशतकीय पारी के बूते सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। सॉल्ट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 65 रन ठोक, जिसमें 5 चौके और 6 सिक्स शामिल रहे। वहीं, विराट 45 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त पडिक्कल ने भी 28 गेंदों में 40 रन जड़े और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। छठे मैच में यह आरसीबी की चौथी जीत है, तो राजस्थान को चौथी हार का मुंह देखना पड़ा है।

---विज्ञापन---

सॉल्ट-कोहली ने मचाया धमाल

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत धमाकेदार रही। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 92 रन जोड़े। सॉल्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 33 गेंदों पर 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। सॉल्ट के बल्ले से 5 चौके और छह सिक्स निकले। पहले विकेट के पतन के बाद किंग कोहली ने मोर्चा संभाला और 45 गेंदों में 62 रन ठोककर नाबाद रहे। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए अटूट 83 रन जोड़े। पडिक्कल भी अच्छी लय में दिखाई दिए और वह 28 गेंदों में 40 रन बनाकर नॉटआउट रहे। पडिक्ककल ने 142 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और एक सिक्स लगाया।

यशस्वी की पारी गई बेकार

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही। संजू सैमसन और यशस्वी जायवसाल ने पहले विकेट के लिए 49 रन जड़े। संजू 19 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग ने 22 गेंदों में 30 रन की दमदार पारी खेली। हालांकि, एक छोर से यशस्वी ने बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया और 47 गेंदों पर 75 रन ठोके। अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी ने 10 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 2 हवाई शॉट भी खेले। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरैल ने 23 गेंदों पर 35 रन जड़े, जिसके बूते राजस्थान की टीम 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 173 रन लगाने में सफल रही।

First published on: Apr 13, 2025 07:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola