IPL 2025 Final: जो नहीं कर सकी CSK-MI, वो RCB ने कर दिखाया, पहले ही ओवर में बना दिया महारिकॉर्ड

IPL 2025 Final: आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहा आईपीएल 2025 फाइनल के पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया। आरसीबी ने सीएसके का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IPL 2025 - 2025-06-03T210927.878

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। आरसीबी ने पहले ही ओवर में सीएसके का रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

विराट और साल्ट ने बनाया महारिकॉर्ड

आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल साल्ट ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे और मैच के पहले ही ओवर में रिकॉर्ड बना दिया। पंजाब की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डाला। ओवर की पहली गेंद वाइड रही। इसके बाद साल्ट ने 2 गेंदें डॉट खेलीं लेकिन तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर 2 रन बने और फिर पांचवीं गेंद को साल्ट ने बाउंड्री के पार पहुंचाया। ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। इस तरह RCB ने पहले ओवर में कुल 13 रन बना लिए।

विज्ञापन

यह प्रदर्शन इसलिए खास रहा क्योंकि RCB ने IPL फाइनल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम था, जिन्होंने IPL 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले ओवर में 10 रन बनाए थे।

विराट कोहली के अनुभव और साल्ट की आक्रामकता ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB इस लय को पूरे मैच में बरकरार रख पाएगी और पहली बार IPL की ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करेगी।

विज्ञापन

IPL फाइनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन

13/0 – आरसीबी बनाम पीबीकेएस, अहमदाबाद, 2025*
10/0 – सीएसके बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023
10/1 – केकेआर बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ