CSK vs RCB: चेपॉक के मैदान पर आरसीबी के बल्लेबाजों ने वो कर दिखाया है, जो आईपीएल के 17 सीजन में अब तक नहीं हो सका था। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 196 रन लगाए। चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार महफिल लूट ले गए। रजत ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से चेपॉक में फैन्स का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अंतिम ओवर में टिम डेविड ने छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए सिर्फ 8 गेंदों पर 22 रन ठोके।
रजत ने मचाया धमाल
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। फिल सॉल्ट और किंग कोहली ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। सॉल्ट ने 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 32 रन ठोके। वहीं, किंग कोहली 30 गेंदों पर 31 रन जड़े। देवदत्त पडिक्कल ने 14 गेंदों पर 27 रन की धांसू पारी खेली। हालांकि, असली महफिल कप्तान रजत पाटीदार ने लूटी। रजत ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 32 गेंदों पर 51 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रजत ने 4 चौके और तीन छक्के जमाए। अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने एक चौके और तीन छक्के की मदद से 22 रन ठोके, जिसके बूते आरसीबी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 196 रन लगाने में सफल रही।
आरसीबी ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर
चेपॉक के मैदान पर आरसीबी का यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सीएसके के खिलाफ आरसीबी का सबसे बड़ा स्कोर 205 रन है, जो उन्होंने साल 2012 में बनाया था। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से नूर अहमद का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला और उन्होंने 36 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए। वहीं, मथीशा पथिराना ने दो विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
43 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines