RCB Full Retention List: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। टीम ने गुरुवार को दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है। आरसीबी ने इस बार केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें अन्य दो खिलाड़ी रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपये) और यश दयाल (5 करोड़ रुपये) हैं।
इसके साथ ही इस बार की संभावना बढ़ गई है कि टीम विराट को ही आईपीएल 2025 के लिए टीम का कप्तान बना सकती है। आरसीबी अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है, जबकि तीन बार फाइनल में पहुंची है। आईपीएल में विराट का रिकॉर्ड देखकर फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें रिटेन करना आसान था।
उन्होंने अब तक आईपीएल में 252 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.67 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक और 55 फिफ्टी शामिल हैं। विराट इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जहां 6769 रनों के साथ शिखर धवन दूसरे, जबकि 6628 रनों के साथ शिखर धवन तीसरे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें: BAN vs SA: रबाडा ने एक साथ तोड़ा 2 पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे
आरसीबी ने इस बार फाफ डु प्लेसिस को रिटेन नहीं किया है, ऐसे में विराट के ही टीम की कमान संभालने की उम्मीद है। कोहली के 2021 में कप्तानी पद से हटने के बाद डु प्लेसिस के पास ही टीम की कमान थी। आरसीबी ने इस बार टीम में लंबे समय से खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन नहीं किया है, जिन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सात करोड़ में रिटेन किया गया था।
2018 में सनराइजर्स हैदराबाद से आरसीबी में शामिल हुए सिराज ने टीम के साथ सात सीजन में 83 विकेट लिए। टीम मेगा ऑक्शन में सिराज को राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उन पर कुल 37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। टीम अब जब मेगा ऑक्शन में उतरेगी तो उसके पर्स में 83 करोड़ का बजट होगा। इस मोटी रकम के साथ वह अपनी टीम में कुछ खास खिलाड़ियों को जोड़ना चाहेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन किए गए खिलाड़ी:
विराट कोहली: 21 करोड़ रुपये।
रजत पाटीदार: 11 करोड़ रुपये।
यश दयाल: 5 करोड़ रुपये।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines