Mohammed Siraj: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज करके हर किसी को हैरान कर दिया था। आरसीबी के इस फैसले पर काफी सवाल भी उठे थे। सिराज ने लंबे समय तक आरसीबी के लिए क्रिकेट खेला था उनको भी उम्मीद नहीं थी कि वे आईपीएल 2025 में आरसीबी नहीं बल्कि दूसरी टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं अब सिराज को टीम में न रखने की असल वजह का आरसीबी की तरफ से खुलासा हुआ है।
क्यों आरसीबी में नहीं रहे सिराज?
क्रिकबज से बात करते हुए आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने बताया कि “सिराज वो खिलाड़ी थे जिनके बारे में हमने सबसे ज्यादा सोचा था, हमने उनके साथ हर संभावित स्थिति पर चर्चा की। जिसमें रिलीज, रिटेन और राइट टू मैच कार्ड सब इस्तेमाल था, लेकिन ये कोई सीधा फैसला नहीं था और भारतीय इंटरनेशनल तेज गेंदबाज आसानी से नहीं मिलते।”
आगे उन्होंने बताया कि “हम भुवनेश्वर कुमार को पारी के दोनो छोर पर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सिराज को टीम में बनाए रखने से ये मुश्किल हो जाता। इसलिए कोई एक कारण नहीं होता है और इसमें काई कारक भूमिका निभाते हैं।”
आरसीबी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इन दोनों गेंदबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा था।
वहीं मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट चटकाए थे। दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2025 में 17 विकेट लेकर आरसीबी को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 22 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:-रोहित-विराट के संन्यास और विदाई मैच पर BCCI उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
14 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines