IPL 2025 Mega Auction: आरसीबी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए कई नए और युवा खिलाड़ियों की खरीदारी की है। हालांकि मेगा ऑक्शन में टीम ने अपने पुराने खिलाड़ियों को भाव नहीं दिया और उन्हें दूसरी टीम का हिस्सा बनने दिया। आईपीएल ऑक्शन में खरीदारी करने के बाद आरसीबी ने अपने नए स्क्वाड की जानकारी हिंदी में दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
आरसीबी की एक पोस्ट पर छिड़ा विवाद
आरसीबी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला और अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। आरसीबी नई टीम के साथ आईपीएल का नया सीजन खेलने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी टीम ने अपने नए हिंदी सोशल मीडिया अकाउंट से हिंदी में दी और लिखा कि पेश है धुरंधरों से सजी आईपीएल 2025 की हमारी दमदार टीम।
हालांकि हिंदी में आरसीबी द्वारा किया गया पोस्ट विवाद की वजह बन गया। इस पोस्ट पर कुछ कन्नड़ फैंस ने आपत्ति जताई। इन फैंस का मानना था कि आरसीबी का अधिक फैन बेस कन्नड़ भाषी है। ऐसे में आरसीबी को उनकी ही भाषा में पोस्ट साझा करना चाहिए था। अब कन्नड़ फैंस को आरसीबी का हिंदी में पोस्ट साझा करना पसंद नहीं आया। जिसके बाद कन्नड़ फैंस लगातार हिंदी भाषा का विरोध कर रहे हैं।
कन्नड़ फैंस को लगी मिर्ची
आरसीबी के नए हिंदी सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए पोस्ट पर एक कन्नड़ फैन ने लिखा कि हिंदी का बेंगलुरु से कोई लेना देना नहीं है। अगर आप ये मैसेज दूसरी जगहों तक पहुंचाना चाहते हैं तो आप कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा का प्रयोग कर सकते हैं।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हिंदी में सोशल मीडिया पेज की कोई जरूरत नहीं है। इसे बंद कर देना चाहिए।
इन खिलाड़ियों को साथ जोड़ा
आरसीबी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कुल 82.25 करोड़ रुपये की खरीदारी की। मैनेजमेंट ने फिल साल्ट, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, देवदत्त पडिक्ल, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा को इस बार अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। टीम ने अपने पुराने खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, विल जैक्स और मोहम्मद सिराज को भाव नहीं दिया था। माना जा रहा है कि विराट कोहली ही आरसीबी के लिए कप्तानी करेंगे। उन्होंने आईपीएल 2022 से पहले आरसीबी की कप्तानी छोड़ी थी। लेकिन लगता है कि अब वह 3 साल बाद पदभार संभालने के लिए तैयार हैं। क्योंकि आरसीबी नें आईपीएल ऑक्शन में किसी भी कप्तान को नहीं खरीदा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
25 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
41 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines