IPL 2026, Nuwan Thushara: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस टेस्ट फेल होने की वजह से उन्हें NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने से मना कर दिया था, जिसके बाद तुषारा ने यह कदम उठाया है.
IPL 2026 में खेलने के लिए कोर्ट पहुंचे नुवान तुषारा
श्रीलंकाई मीडिया न्यूजवायर की रिपोर्ट के अनुसार, नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा उन्हें NOC देने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ कोलंबो जिला कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है. 31 साल के तुषारा को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया है, लेकिन बिना NOC के वो IPL में नहीं खेल सकते.
ऐसे में उन्होंने अदालत में अपील कर दी है कि श्रीलंका क्रिकेट को उन्हें NOC जारी करने का आदेश दिया जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. बता दें कि, तुषारा को हाल ही में कोई चोट नहीं लगी है, लेकिन श्रीलंकाई बोर्ड ने उन्हें फिटनेस टेस्ट में फेल होने पर NOC नहीं देने का फैसला किया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं तुषारा
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, तुषारा ने कहा है कि उनका SLC के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो चुका है और वो इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते. इतना ही नहीं, उन्होंने बोर्ड को ये भी बता दिया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होना चाहते हैं. उनका तर्क ये है कि जब वो अब देश के लिए खेलना ही नहीं चाहते, तो फिर फिटनेस टेस्ट के आधार पर NOC रोकना गलत है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी फिटनेस पहले भी इसी लेवल की रही है और तब उन्हें खेलने से कभी नहीं रोका गया.
ये भी पढ़ें- साहिबजादा फरहान ने शतकों के मामले में की विराट कोहली की बराबरी, हिलाई टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक!
नुवान तुषारा का IPL करियर
RCB ने नुवान तुषारा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. तुषारा पिछले साल की चैंपियन आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला था. इससे पहले वह 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. तुषारा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और 8 विकेट चटकाए हैं. वह अब तक 137 टी20 मैचों में 174 विकेट ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें- LSG vs DC मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा! स्टैंड्स में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
55 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines