Tim David BBL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए बल्लेबाज टिम डेविड ने बिग बैश लीग में अपने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया है। डेविड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। सिडनी थंडर्स के खिलाफ होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलते हुए डेविड ने 38 गेंदों पर 68 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जमाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा खेली गई बेहतरीन पारी के बूते हरिकेंस की टीम ने 165 रन के लक्ष्य को 19 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
टिम डेविड ने मचाया कोहराम
165 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैथ्यू वेड सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने, जबकि मिचेल ओवेन भी 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चार्ली वाकिम भी महज 16 रन बनाकर टीम को मझधार में छोड़ गए। निखिल चौधरी ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन 29 रन बनाने के बाद वो भी पवेलियन लौट गए।
हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े टिम डेविड ने इसके बाद मोर्चा संभाला। डेविड ने सिडनी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 38 गेंदों पर 68 रन की तेज तर्रार पारी खेली। 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए डेविड ने अपनी पारी में 4 चौके और छह छक्के जमाए। डेविड को क्रिस जोर्डन का साथ अच्छा मिला और दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 65 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई।
वॉर्नर की पारी गई बेकार
सिडनी थंडर्स को 164 के टोटल तक पहुंचाने में डेविड वॉर्नर का अहम रोल रहा। वॉर्नर ने 66 गेंदों पर 88 रन की धांसू पारी खेली। पूर्व कंगारू बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान कुल 7 चौके जमाए और एक छोर को संभालकर खड़े रहे। हालांकि, टिम डेविड की पारी वॉर्नर की सूझबूझ भरी इनिंग पर भारी पड़ी। वॉर्नर के अलावा सिडनी की ओर से सैम बिलिंग्स ने 15 गेंदों पर 28 रन की अहम पारी खेली। होबार्ट हरिकेंस ने टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत का स्वाद चखा है, जबकि अब तक टीम को सिर्फ एक ही मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
41 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines