Royal Challengers Bengaluru: 2025 और 2026 में बैक-टू-बैक आईपीएल का खिताब जितने वाली टीम रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु (RCB) को हाल ही में नए मालिक मिले हैं. आदित्या बिड़ला ग्रुप समेत दुनिया की चार बड़ी कंपनियों ने मिलकर 16,706 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी खरीदी है. वहीं, इस डील के बाद से फैंस के मन में यही सवाल चल रहा है कि क्या नए मालिकों के आने के बाद RCB का नाम बदल जाएगा? फ्रेंचाइजी के नए मालिक आर्यमन बिरला ने इस सवाल पर बड़ा बयान दिया है.
क्या बदल जाएगा RCB का नाम?
आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने यूनाइडेट स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) से 16,706 करोड़ रुपये में RCB की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. इस कंसोर्टियम में टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट ग्रुप और ब्लैकस्टोन शामिल हैं. हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि नए मालिक के आने के बाद भी आरसीबी के नाम कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के नए मालिक आर्यमन बिरला से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम नहीं बदलेगा. यह एक बहुत बड़ा ब्रांड है और हमें यह नाम पसंद है.” इससे पहले उनकी बहन अनन्या बिरला ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि टीम के नाम कोई बदलाव नहीं होगा.
18 साल बाद जीता था पहला खिताब
RCB उन 8 फ्रेंचाइजियों में एक है जो 2008 से आईपीएल का हिस्सा है. हालांकि, विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी होने के बाद भी टीम को अपना पहला खिताब जीतने में 18 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. आरसीबी ने आखिरकार 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 2026 में लगातार दूसरी बार खिताब का कारनामा किया. इसमें कोई दो राय नहीं है कि आरसीबी अपने आप में एक ब्रांड बन चुका है और टीम की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है. ऐसे में फ्रेंचाइजी के नए मालिक टीम के नाम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के बीच 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तानी कोच ने तोड़ी चुप्पी, कहा- PCB ने जब मुझे…
क्रिकेटर रह चुके हैं आर्यमन बिरला
आदित्या बिरला ग्रुप के मालिक मंगलम बिरला के बेटे आर्यमन बिरला एक क्रिकेटर भी रह चुके हैं. आर्यमन 2017 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 मुकाबले और लिस्ट ए में 4 मैच खेले. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्हें 2018 RR ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, आर्यमान ने 2019 में मेंटल हेल्थ का हवाला देकर क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया था और अब वह एक बिजनेस टायकून के रूप में उभर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर ईशान किशन ने दिया बयान, तेज गेंदबाज की तारीफ में पढ़ें कसीदे
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines