Ambati Rayudu Tease RCB: आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया का माहौल काफी गर्म हो गया है। एक ओर आरसीबी के करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर दुख के आंसू रो रहे हैं, तो दूसरी ओर कई आरसीबी विरोधी फैंस बेंगलुरु का मजाक बना रहे हैं। फैंस तक तो ठीक है, चेन्नई के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी आरसीबी का मजाक बनाते दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु की हार पर आरसीबी के जख्मों पर नमक लगाने का काम किया है। रायडू ने एक पोस्ट शेयर कर बेंगलुरु का मजाक बनाया है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा क्वालीफायर तो ये टीम जाएगी फाइनल में, KKR से होगी टक्कर
रायडू ने याद दिलाई RCB-CSK मैच
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब इस आईपीएल सीजन अपनी आखिरी लीग मुकाबले खेल रही थी, इस दौरान आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे दी थी। बेंगलुरु ने इस मुकाबले में चेन्नई को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इस मैच के बाद कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें देखा जा रहा था कि आरसीबी के फैंस चेन्नई के फैंस का मजाक बना रहे थे। इसके अलावा रायडू भी चेन्नई की हार के बाद रोने लगे थे। सोशल मीडिया पर सीएसके का मखौल उड़ाया जा रहा था, ऐसे में अब जब राजस्थान के खिलाफ आरसीबी की हार हुई है, तो अंबाती रायडू ने आरसीबी का मजाक बना दिया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: मिल गया बेंगलुरु की हार का असली गुनहगार, एक-दो नहीं कई गलतियां कीं
इशारों-इशारों में बहुत कुछ बोल गए रायडू
रायडू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में चेन्नई के कई खिलाड़ी बस से ट्रेवल करते दिख रहे हैं और अपने हाथ से 5 का इशारा कर रहे हैं। इस 5 का अर्थ है कि चेन्नई 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत गई है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रायडू ने लिखा है कि 5 बार की चैंपियन टीम का याद दिला रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि कभी-कभी सच्चाई दिखानी पड़ती है। रायडू की पोस्ट से साफ है कि वह बेंगलुरु को चेन्नई के खिलाफ आखिरी मैच याद दिला रहे हैं, जब सीएसके को बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी। रायडू अपने पोस्ट के माध्यम से समझाना चाह रहे हैं कि आरसीबी ने भले ही चेन्नई को नॉकआउट मैच में हरा दिया, लेकिन चैंपियन टीम आखिर चैंपियन टीम होती है।
संबंधित खबरें
कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली हार का ठिकरा
8 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
35 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
49 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines