Virat Kohli First Reaction After RCB Lost: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार के बाद आरसीबी के करोड़ों फैंस को दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के रिएक्शन का इंतजार था। अब विराट ने आरसीबी की हार पर अपना बयान दे दिया है। कोहली ने जो कहा है, इससे आपका भी दिल भर आएगा। बेंगलुरु ने जिस कदर आईपीएल 2024 में वापसी की वह काबिले तारीफ थी। शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हारने के बाद भी आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया, यह किसी करिश्मा से कम नहीं रहा, लेकिन एलिमिनेटर में बेंगलुरु की हार हो गई। अब आरसीबी की हार पर विराट कोहली ने रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़ें:- RCB की हार के बाद एबी डिविलियर्स का अनोखा बयान, कोहली के आलोचकों को कहा धन्यवाद
‘इस टूर्नामेंट को हमेशा याद रखूंगा’
आरसीबी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस से लेकर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी रिएक्शन है। कोहली ने कहा कि हमारे लिए आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबले अच्छे नहीं रहे थे। लेकिन बात आत्म सम्मान पर आ गई थी, हमने सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए खेलना शुरू किया। एक पल के लिए ऐसा लगा था कि हम प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना पाएंगे, लेकिन हम लगातार मुकाबले जीतें और प्लेऑफ में भी पहुंच गए। हम जिस तरह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किए हैं, यह मैं हमेशा याद रखूंगा। टीम के सभी खिलाड़ी ने इसके लिए बहुत मेहनत किया है।
ये भी पढ़ें- RCB की हार से SRH को मिला बड़ा तोहफा, आसान हुआ फाइनल तक का सफर
एक प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक का सफर
आरसीबी भले ही ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन बेंगलुरु की वापसी की कहानी कोई भुला नहीं पाएगा। आरसीबी ने जिस तरह वापसी की है, यह किसी चमत्कार की तरहा है। शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हारने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि बेंगलुरु यहां से प्लेऑफ खेल पाएगा, लेकिन आरसीबी ने असंभव को संभव कर दिखाया और एक फीसदी चांस को 100 फीसदी में बदलकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान को मिली जीत के बाद, वह क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है। अब क्वालीफायर 2 में राजस्थान का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। यह मुकाबला 24 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
29 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines