RCBW vs GGTW WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा डाली। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने वो कारनामा कर डाला, जो डब्ल्यूपीएल में आजतक नहीं हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 201 रन लगाए। टीम की ओर से एश्ले गार्डनर ने बल्ले से धमाल मचाते हुए 37 गेंदों पर 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि बेथ मूनी का भी बल्ला गरजा और उन्होंने 56 रन जड़े। हालांकि, आरसीबी ने पहाड़ जैसे दिख रहे 202 रन के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए 18.3 ओवर में ही चेज कर डाला।
आरसीबी ने रचा इतिहास
202 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान स्मृति मंधाना 7 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद गार्डनर का शिकार बनीं। डेनियल हॉज भी महज 4 रन बनाकर चलती बनीं। इसके साथ क्रीज पर उतरीं एलिसा पेरी ने मोर्चा संभाला और राघवी बिष्ट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी जमाई। पेरी ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 57 रन ठोके। पेरी ने अपनी इनिंग में 6 चौके और 2 छक्के जमाए। पेरी के पवेलियन लौटने के बाद ऋचा घोष ने बल्ले से धमाल मचाया और अपनी आतिशी पारी से महफिल लूट ली। ऋचा ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग में ऋचा ने 7 चौके और चार छक्के जमाए।
पेरी और ऋचा की पारी के बूते आरसीबी महिला प्रीमियर लीग इतिहास की पहली टीम बनी, जिन्होंने 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी अपने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। मुंबई ने 2024 में गुजरात के खिलाफ ही 191 रन के टारगेट को चेज किया था।
एक मैच में बने सर्वाधिक रन
आरसीबी और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 403 रन बने, जो इस लीग में किसी भी मैच में बने सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले साल 2023 में गुजरात और आरसीबी के ही बीच खेले गए मुकाबले में 391 रन बने थे। डब्ल्यूपीएल में महज दूसरा मौका रहा, जब चार बैटर्स ने पचास से ज्यादा रन बनाए। बड़ौदा में खेले गए इस मैच में छक्कों की भी जमकर बरसात हुई और दोनों टीमों की ओर से मिलाकर कुल 16 सिक्स लगे। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में एक मैच में इससे ज्यादा सिक्स सिर्फ आरसीबी और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में लगे थे, जहां दोनों टीम की बैटर्स ने 19 छक्के लगाए थे।
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
48 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines