हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RCB ने 84 दिन बाद सोशल मीडिया पर की पहली पोस्ट, बताई इतने दिन तक चुप रहने की वजह

बेंगलुरु भगदड़ के बाद अब 84 दिनों के बाद आरसीबी की तरफ से सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट सामने आई है। इतने दिन तक चुप रहने की आरसीबी ने इस पोस्ट वजह बताई है।

विज्ञापन
RCB

Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2025 का खिताब इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। 3 जून को आरसीबी को ने खिताब अपने नाम किया था, वहीं 4 जून को आरसीबी की जीत के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए एक प्रोग्राम रखा गया था, जिसको देखने के लिए स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में लोगों की भड़ी इकट्ठा हो गई थी।

इस दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ के चलते काफी लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद आरसीबी फ्रेंचाइजी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों पर सवाल उठे और गंभीर आरोप भी लगे। इसके बाद से आरसीबी ने अपने किसी भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की थी। अब 84 दिनों के बाद आरसीबी की पहली पोस्ट सामने आई है।

आरसीबी ने बताई चुप रहने की वजह

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा प्रिय 12th मैन आर्मी, यह हमारा आपके लिए हार्दिक पत्र है! हम आपके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, और आपको हमेशा याद रखेंगे। यह मौन अनुपस्थिति नहीं था। यह शोक था। यह जगह कभी ऊर्जा, यादों और उन पलों से भरी हुई थी जिनका आपने सबसे ज्यादा आनंद लिया था.. लेकिन 4 जून ने सब कुछ बदल दिया।

विज्ञापन

आगे उन्होंने लिखा कि उस दिन ने हमारा दिल तोड़ दिया, और तब से यही खामोशी हमारे लिए जगह बनाने का तरीका बन गई है। उस खामोशी में हम शोक मना रहे हैं। सुन रहे हैं। सीख रहे हैं और धीरे-धीरे, हमने सिर्फ एक प्रतिक्रिया से बढ़कर कुछ बनाना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा जिस पर हम सचमुच विश्वास करते हैं। इस तरह 𝗥𝗖𝗕 𝗖𝗔𝗥𝗘𝗦 आया। यह सम्मान देने, मरहम लगाने और अपने प्रशंसकों के साथ खड़े होने की जरूरत से पैदा हुआ। हमारे समुदाय और प्रशंसकों द्वारा गढ़ा गया सार्थक कार्रवाई का एक मंच। हम आज इस जगह पर वापस आ रहे हैं, जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि देखभाल के साथ, साझा करने के लिए, आपके साथ खड़े होने के लिए। साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए। कर्नाटक का गौरव बने रहने के लिए।

बेंगलुरु भगदड़ में गई थी 11 लोगों की जान

4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी और 56 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आरसीबी फ्रैंचाइजी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया और घायल लोगों की सहायता के लिए आरसीबी केयर्स की शुरुआत की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Duleep Trophy 2025: मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी, पहले दिन इन बड़े नामों पर भी रहेंगी नजरें

संबंधित खबरें

Tags:
RCB

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola