MI vs RCB: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर 12 रनों से पटखनी दी। आखिरी ओवर में क्रुणाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच को पूरी तरह से पलट डाला। क्रुणाल ने लास्ट ओवर में तीन विकेट झटके और सिर्फ 6 रन दिए। आरसीबी से मिले 222 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की, लेकिन वह मुंबई की हार को नहीं टाल सके। आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के खिलाफ जीत का स्वाद चखा है।
मुंबई की शुरुआत रही खराब
222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित 9 गेंदों में 17 रन जड़ने के बाद यश दयाल का शिकार बने। वहीं, रयान रिकेल्टन भी 17 रन बनाकर चलते बने। नंबर तीन पर उतरे विल जैक्स ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए। सूर्यकुमार संघर्ष करते हुए दिखाई दिए और 26 गेंदों का सामना करने के बाद 28 रन ही बना सके। इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
हार्दिक-तिलक का पलटवार
हार्दिक-तिलक ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़े। तिलक ने 29 गेंदों पर 4 चौके और चार सिक्स की मदद से 56 रन ठोके। वहीं, हार्दिक ने सिर्फ 15 गेंदों पर 280 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 42 रन जड़े। तिलक को भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक को हेजलवुड ने पवेलियन की राह दिखाकर आरसीबी की जीत को सुनिश्चित कर दिया। नमन धीर और मिचेल सैंटनर ने प्रयास तो बहुत किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
क्रुणाल का धांसू आखिरी ओवर
आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई इंडियंस को 19 रन की दरकार थी। कप्तान रजत पाटीदार ने गेंद क्रुणाल पांड्या के हाथों में थमाई। क्रुणाल ने ओवर की पहली ही गेंद पर सैंटनर को पवेलियन की राह दिखाई। दूसरी गेंद पर क्रुणाल ने दीपक चाहर को चलता किया। तीसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट किसी तरह से एक रन निकालने में सफल रहे। चौथी गेंद पर नमन धीर ने जोरदार चौका जमाया, तो क्रुणाल ने पांचवीं गेंद पर नमन को चलता कर दिया। आखिरी गेंद भी क्रुणाल डॉट फेंकने में सफल रहे, जिसके दम पर आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया।
कोहली-रजत ने खेली धांसू पारी
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद किंग कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। पडिक्कल ने 22 गेंदों में 37 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं, वानखेड़े में कोहली का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला और उन्होंने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान कोहली ने 8 चौके और 2 सिक्स जमाए।
कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी जबरदस्त फॉर्म को मुंबई के खिलाफ भी जारी रहा। रजत ने 32 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 64 रन ठोके। अंतिम ओवरों में जितेश शर्मा ने 19 गेंदों पर 40 रन ठोके, जिसके दम पर आरसीबी 5 विकेट खोकर 221 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
4 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
19 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
29 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines