हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2025: स्मृति मंधाना की आंधी में उड़ गई मुंबई इंडियंस, 11 रनों से दर्ज की शानदार जीत

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 11 मार्च को मुकाबला खेला गया था।

विज्ञापन

RCB W vs MI W : महिला प्रीमियर लीग 2025 में 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर मेहमान आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। आरसीबी के खिलाड़ियों ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना दमखम दिखाया। टीम की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक जमाया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

आरसीबी की शानदार बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरी कप्तान स्मृति मंधाना और सब्भिनेनी मेघना ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि 3.4 ओवर में सब्भिनेनी मेघना टीम का साथ छोड़ कर चलती बनीं। उन्होंने 13 गेंदों में धुआंधार 26 रन बनाए। हालांकि मंधाना ने इसके बाद मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने एलिस पेरी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी निभाई। मंधाना 11.5 ओवर में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 गेंदों में धमाकेदार 53 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं। इसके बाद अंत तक एलिस पेरी टिकी रहीं। उन्होंने 38 गेंदों में 49 रन बनाए। इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए और जॉर्जिया वेयरहैम की 10 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी ने आरसीबी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे।

आरसीबी ने जीता मुकाबला

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। टीम को पहला झटका 3.3 ओवर में लगा। हेले मैथ्यूज 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके अलावा अमेलिया केर भी खासा प्रभावित नहीं कर सकीं। उन्हें स्नेह राणा ने 9 के स्कोर पर 5.1 ओवर में पवेलियन लौटाया। आरसीबी को शुरुआती दो सफलता स्नेह राणा ने ही दिलाई। नइट साइवर ब्रंट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी पारी मुंबई को नहीं जीता सकी। मुबंई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। अंत में आरसीबी ने 11 रनों से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola