WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था. वडोदरा में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रेड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आरसीबी की ओर से स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने दमदार अर्धशतक जमाया. आरसीबी ने 2 गेंदें शेष रहते ही 204 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया. आरसीबी ने WPL फाइनल का सबसे बड़ा रन चेज कर इतिहास रच दिया. इससे पहले फाइनल में किसी टीम ने इतना बड़ा रन चेज नहीं किया था.
दिल्ली ने बनाए 203 रन
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203/4 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज लिजेल ली ने 30 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जबरि शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों में 20 रन बनाए थे. इसके अलावा लौरा वोल्वाड्ट ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में चिनले हेनरी ने 15 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया. इस तरह दिल्ली ने विशाल स्कोर बनाया था. आरसीबी की ओर से सायली सतघरे, अरुधंति रेड्डी और नादिन डि कलर्क को 1-1 सफलता मिली.
ऐसी रही आरसीबी की बल्लेबाजी
आरसीबी को खराब शुरुआत मिली. टीम को पहला झटका 9 रन पर ग्रेस हैरिस के रूप में लगा. हालांकि इसके बाद मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी निभाई. वॉल ने 54 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे. वहीं, अंत में राधा यादव ने 5 गेंदों में 12 रन बनाए. आरसीबी ने 19.4 ओवर में 204/4 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: T-20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के समर्थन पर बांग्लादेश का बड़ा बयान, कहा- शुक्रिया पाक…
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines