RCB vs CSK: सांस रोक देने वाले मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को हराया, बेंगलुरु ने 2 रन से दर्ज की जीत

RCB vs CSK: आरसीबी बनाम सीएसके के बीच 3 मई को एम चिन्नास्वामी के मैदान पर मुकाबला खेला गया।

IPL 2025 - 2025-05-03T225858.312

RCB vs CSK: आईपीएल 2025 में 3 मई को आरसीबी बनाम सीएसके के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 213 रनों का विशाल स्कोर बनाया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड का तूफान आया। वहीं सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे ने कमाल कर दिया। उन्होंने भी बेहतरीन पारी खेली। हालांकि सीएसके को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

आरसीबी ने बनाए थे 213 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की ओर से जैकब बेथल और विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेहतरीन खेल दिखाया। जैकब बेथल ने 33 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि विराट कोहली ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए। विराट कोहली ने 5 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में 53 रन बनाकर आरसीबी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे।

विज्ञापन

सीएसके ने गंवाया मुकाबला

वहीं 214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को अच्छी शुरुआत मिली। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 51 रन बनाए थे। हालांकि 4.3 ओवर में रशीद आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भी शानदार अर्धशतक जमाया। म्हात्रे 48 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े थे। रवींद्र जडेजा 45 गेंदों में 77 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। लेकिन म्हात्रे और जडेजा सीएसके की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके। आखिरी ओवर में सीएसके को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 20 ओवर के बाद सीएसके ने 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

सीएसके की ओर से खलील अहमद ने सबसे ज्यादा रन दिए। उन्होंने 19वें ओवर में 33 रन खर्च किए। इस तरह वह सीएसके के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए। खलील ने 3 ओवर में 65 रन खर्च किए थे। वहीं मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में 36 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं आरसीबी की ओर से लुंगी एंगिडी ने 4 ओवर में 30 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ