IPL 2025: अहमदाबाद में खिताब जीतकर RCB ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

IPL 2025 में रविवार को आरसीबी का 18 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया, जब टीम ने पंजाब को हराकर पहला आईपीएल खिताब जीता। टीम ने इसी के साथ नया इतिहास रच दिया है।

Royal Challengers Bangalore

Royal Challengers Bangalore

RCB Wins IPL 2025 Trophy: आईपीएल 2025 में मंगलवार को नया इतिहास बन गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रनों से मात दी। इसके साथ ही 18 साल से लगातार दिल टूटने का सिलसिला भी खत्म हो गया है। 3 जून 2025 की रात को जैसे ही आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पंजाब के बल्लेबाज शशांक सिंह के खिलाफ आखिरी गेंद फेंकी, वैसे ही पूरा स्टेडियम शोर से नहा गया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने नया इतिहास बना दिया है।

विज्ञापन

RCB की टीम ने रचा इतिहास

दरअसल अब आरसीबी मुंबई इंडियंस के बाद ऐसी दूसरी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) दोनों का खिताब अपने नाम किया है। आरसीबी की महिला टीम ने पिछले साल डब्ल्यूपीएल में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। तब एलिसा पैरी, स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह जैसी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी की महिला टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया था। यह जीत न केवल महिला टीम के लिए गर्व की बात थी, बल्कि पूरे आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए भी यह एक बड़ी उपलब्धि बनी।

विज्ञापन

 

मुंबई ने सबसे पहले बनाया था रिकॉर्ड

मुंबई की टीम ने सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। मुंबई की मेंस टीम ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि पांच-पांच बार यह खिताब जीता है, लेकिन टीम के लिए खास पल तब आया, जब महिला टीम ने 2023 में पहला डब्ल्यूपीएल खिताब अपने नाम किया। मुंबई के बाद अब आरसीबी ने भी यह कारनामा कर दिखाया है और खुद को भारतीय क्रिकेट की सबसे सफल फ्रेंचाइजी की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ