RR vs GT: 9 मई को सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में जीटी ने पहले बल्लेबाजी की. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर गुजरात को मजबूत स्थिति में बनाए रखा. राजस्थान के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मैच में जोस बटलर को आउट कर अनोखा जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
रवींद्र जडेजा का अनोखा सेलिब्रेशन
जोस बटलर इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली. 13.2 ओवर में बटलर ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संपर्क नहीं हो पाया और वह कैच आउट हो गए. बटलर को आउट करने के बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी पॉकेट की तरफ देखा और अपने हाथ से इशारा किया. जडेजा का अनोखा सेलिब्रेशन वायरल हो रहा है. आमतौर पर जडेजा विकेट लेने के बाद इस तरह का सिलिब्रेशन नहीं करते हैं. लेकिन उन्होंने बटलर को आउट करने के बाद अपने सेलिब्रेशन से सुर्खियां बिखेर ली.
रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और अपने स्पेल में उन्होंने 8.50 की इकोनॉमी रेट के साथ 34 रन खर्च किए. उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर राजस्थान की ओर से सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 3 ओवर में 15.30 की इकोनॉमी रेट के साथ 46 रन खर्च किए.
साई सुदर्शन और शुभमन गिल की शानदार पारी
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी निभाई. सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि गिल के बल्ले से 44 गेंदों में 84 रनों की पारी निकली. गिल ने 9 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 229 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं.
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
45 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines