हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: मार्नस लाबुशेन को रवींद्र जडेजा ने रोका तो स्टीव स्मिथ को आया गुस्सा, अंपायर से करने लगे शिकायत

IND vs AUS: इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने गेंद के साथ 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मुकाबले में मार्नस लाबुशेन को रवींद्र जडेजा ने रन लेने के रोक दिया। जिसे देखकर स्टीव स्मिथ को गुस्सा आ गया।

विज्ञापन
steve smith and ravindra jadeja

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने अनुभवी गेंदबाज होने के कारण जिम्मेदारी संभाली। इस मुकाबले में जडेजा ने गेंद के साथ 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मुकाबले में मार्नस लाबुशेन को रवींद्र जडेजा ने रन लेने के रोक दिया। जिसे देखकर स्टीव स्मिथ को गुस्सा आ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मार्नस लाबुशेन जडेजा को देखकर स्टीव स्मिथ को आया गुस्सा 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 21वें ओवर में जब स्टीव स्मिथ ने गेंद को फील्डर की तरफ मांग के सिंगल लेने का प्रयास किया तो रवींद्र जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को कसकर पकड़ लिया। जिसके कारण वो सिंगल नहीं हो सका। इस घटना को देखते ही कप्तान स्टीव स्मिथ को गुस्सा आ गया। स्मिथ ने इसके बाद अंपायर से शिकायत भी की लेकिन लाबुशेन ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बोला। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टीम को स्मिथ-कैरी ने संभाला 

कूपर कोनोली के जीरो पर आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने 39 रनों की बेहद अहम पारी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 रनों की बेहद अहम पारी खेली। मार्नस लाबुशेन ने 29 रन तो वहीं जोश इंगलिस ने सिर्फ 11 रन ही जोड़े। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे एलेक्स कैरी ने शानदारी पारी खेलते हुए 54 रन बना डाले।

कप्तान स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी की पारियों के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 45 ओवर खत्म होने तक 239 रन बना लिए थे। भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी 1-1 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND s AUS: कुलदीप ने लापरवाही देख भड़क उठे कोहली-रोहित, ग्राउंड पर ही लगाई लताड़, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola