Ravindra Jadeja: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाना है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने भारत के लिए अर्धशतक 8 महीने बाद लगाया. जडेजा ने ऐसे समय पर अर्धशतकीय पारी खेली, जब भारत की पारी लड़खड़ा गई थी.
जडेजा ने ठोका धांसू अर्धशतक
जडेजा इस मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. उन्होंने 88 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद वह नहीं रुके. वह खबर लिखे जाने तक 107 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद हैं. उन्होंने अब तक 7 चौके भी लगाए हैं. जडेजा ने अपना आखिरी अर्धशतक 8 महीने पहले नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. उन्होंने 87 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी. अब जडेजा एक बार फिर से संकटमोचक साबित हुए हैं. वह हमेशा टीम इंडिया के लिए मुश्किल परिस्थितियों में कमाल का प्रदर्शन करते हैं. गेंदबाजी में भी उन्होंने इस मैच में 15 ओवर में 64 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे
देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक
भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शतकीय पारी खेली. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे पडिक्कल ने 121 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 14 चौके लगाए और बाद में रिटायर्ड हर्ट हुए. इसके अलावा केएल राहुल ने भी 67 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने निराश किया. जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि पंत के बल्ले से 2 और जुरेल 1 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका क्रिकेट 11 ने पहली पारी में 363/8 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 63 ओवर में 239/5 रन बना चुकी है. टीम इंडिया फिलहाल 124 रन पीछे है.
ये भी पढ़ें: IND vs SLC XI: श्रीलंका में गूंजा RCB का नाम!
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
17 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
42 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
43 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines