India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव देखने को मिले। जसप्रीत बुमराह को इस मैच से आराम दिया गया है, जिसपर काफी बहस भी छिड़ी हुई है, वहीं फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स को उम्मीद थी कि एजबेस्टन टेस्ट में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा हो न सका। कुलदीप की जगह इस मैच में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। जिन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है, अब देखने वाली बात होगी कि गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है? वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने बताया कि कुलदीप को क्यों दूसरे मैच में नहीं मौका दिया गया?
कुलदीप को लेकर जडेजा का बड़ा बयान
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बोलते हुए रवींद्र जडेजा ने बताया कि ” जब भी कुलदीप यादव को मौका मिलेगा, वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे – वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ” “मैं उनके साथ समय बिताता हूं, लेकिन जब भी हम बाहर जाते हैं, हम कभी क्रिकेट पर चर्चा नहीं करते। एक खिलाड़ी को हमेशा नियंत्रणीय चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”
पिच को लेकर जडेजा ने बताया “अभी भी मैं यही कहूंगा कि मेरे सामने कुछ भी नहीं है। मैंने दो दिनों में एक भी गेंद को स्पिन होते नहीं देखा है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, मुझे उम्मीद है कि स्पिनर को ऐसे विकेटों से अधिक मदद मिलेगी। ” इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया के स्पिनर्स को पिच से कितनी मदद मिलती है?
भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन
एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 587 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 89, यशस्वी जायसवाल ने 87 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे। फिलहाल जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर नाबाद है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: तो क्या हैरी ब्रूक ने रोका शुभमन गिल का तिहरा शतक? सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines