Ravindra Jadeja named in Saurashtra Squad: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. जडेजा 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन में सौराष्ट्र की ओर से खेलते नजर आएंगे. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 2-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद जडेजा को सौराष्ट्र की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं, टीम की कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के हाथों में होगी.
जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे. हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. अब वह रणजी ट्रॉफी में खेलकर लाल गेंद से अभ्यास करना चाहेंगे, जिससे उन्हें अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले लय हासिल करने में मदद मिलेगी.
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जडेजा को मिलेगा अभ्यास का मौका
टीम इंडिया को अगले महीने न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाना है. ऐसे में रणजी ट्रॉफी जडेजा के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले लय हासिल करने का अच्छा मौका होगा.
रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी. सौराष्ट्र की टीम पिछले सीजन में शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी. इस बार टीम को एलीट ग्रुप-बी में आंध्र, असम, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, कर्नाटक, पंजाब और त्रिपुरा के साथ रखा गया है. सौराष्ट्र अपने अभियान की शुरुआत राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के खिलाफ करेगी.
जयदेव उनादकट संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी
सौराष्ट्र की कप्तानी जयदेव उनादकट करेंगे, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड की काउंटी टीम ससेक्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 7 मैचों में 22.21 की औसत से 28 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने हैम्पशर के खिलाफ 32 रन देकर 5 विकेट भी हासिल किए. इसके अलावा, वह दो बार एक पारी में चार विकेट लेने में सफल रहे. उनादकट के साथ चेतन सकारिया सौराष्ट्र के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. दोनों गेंदबाजों से टीम को इस रणजी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
बता दें कि, सौराष्ट्र की टीम उनादकट की कप्तानी में 2019-20 और 2022-23 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है. टीम ने इस बार पिछले सीजन के 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. हालांकि, सौराष्ट्र को बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा की कमी खलेगी, जो आगामी सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका, बिना बदलाव के उतरी भारतीय टीम
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सौराष्ट्र की टीम
जयदेव उनादकट (कप्तान), रविंद्र जडेजा, हार्विक देसाई, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, जय गोहिल, चेतन सकारिया, अंकुर पनवार, सम्मर गज्जर, पार्थ भुट, विश्वराजसिंह जडेजा, हेतविक कोटक, नील पंड्या, अर्थ यादव, तरंग गोहेल.
ये भी पढ़ें- 2027 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी भारत समेत ये 4 टीमें, इमरान ताहिर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
12 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
45 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines