Ravindra Jadeja: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अब टीम इंडिया को घर पर इंग्लैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। हालांकि अभी तक इसको लेकर टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है, दूसरी तरफ फैंस की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्क्वॉड पर भी नजरें टिकी हैं। टी20 सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ये तीनों खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वनडे सीरीज में रोहित और कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन जडेजा के खेलने पर संशय बना हुआ है।
क्या अब वनडे से संन्यास लेंगे जडेजा?
रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे, हालांकि बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन ठीक था लेकिन गेंदबाजी में जडेजा उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में मौका मिलने के काफी कम चांस है। इसको लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया “यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि चयनकर्ता कब यह फैसला करते हैं कि बदलाव की जरूरत है। वे इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या वे जडेजा के रूप में सुरक्षित विकल्प के साथ जाना चाहते हैं या अभी आगे बढ़ना चाहते हैं।”
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy के लिए कब चुनी जाएगी टीम इंडिया? 12 की जगह अब इस दिन ऐलान
आगे सूत्र ने कहा ” टेस्ट क्रिकेट में भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में दिक्कत आ रही है, हालांकि उनकी गेंदबाजी स्थिर रही है। उनसे आगे बढ़ने की इच्छा है, खासकर वनडे प्रारूप में। आने वाले दिनों में यह एक कठिन फैसला होगा।”
जडेजा का क्रिकेट करियर
रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 80 टेस्ट, 197 वनडे और 74 टी20 मैच खेले हैं। 80 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 323 विकेट चटकाए हैं, जबकि बल्लेबाजी करते हुए 3370 रन बनाए हैं। इसके अलावा 197 वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 220 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 2756 रन बनाए हैं। वहीं 74 टी20 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 54 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 515 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- 13 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन, अब इस बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
42 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines