IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कई बल्लेबाज शानदार खेल दिखा रहे हैं। लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि वह अंत तक नाबाद रहकर भी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के बाद जडेजा की तारीफ पूरी दुनिया में हुई। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व स्टार ऑलराउडंर मोईन अली ने जडेजा पर तंज कसा है। उनका मानना है कि जडेजा बेहतर नहीं हैं।
जडेजा बेहतर नहीं- अली
मोईन अली ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि वह बस जानता है कि वह क्या कर रहा है। मुझे लगता है कि वह कई सालों से ऐसा करता आ रहा है। मुझे लगता है कि इस सीरीज़ में उसने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है, जाहिर है। मुझे लगता है कि गेंद से तो उन्हें विकेट नहीं मिले हैं, लेकिन वो जो करते हैं, वो करते हैं। वो बहुत चुस्त हैं। वो गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन वो बेहतरीन नहीं हैं। मुझे लगता है कि अब वह अपनी बल्लेबाजी के चरम पर है। गेंदबाजी के लिहाज से, मुझे लगता है कि उसके पास विकेट नहीं हैं। कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि उसने अच्छी गेंदबाजी की है, बस उसके पास विकेट नहीं हैं।
कुलदीप को खिलाने की वकालत की
मोईन को लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए 2 मैच में कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए। इस विषय पर अली ने कहा कि कुलदीप को टीम में देखना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि किसके लिए। वाशिंगटन ने अच्छी गेंदबाजी की है, जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की है। इसलिए कुलदीप यादव को टीम में लाना मुश्किल है। मैं कुलदीप को टीम में देखना चाहता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उन्हें टीम में शामिल कर पाएंगे।
जडेजा की शानदार बल्लेबाजी
लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मैच में भारत को दूसरी पारी में मुकाबला जीतने के लिए 193 रन बनाने थे। सभी टॉपऑर्डर बल्लेबाज निराशाजनक बल्लेबाजी कर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन जडेजा अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 181 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। हालांकि गेंदबाजी में उन्हें केवल 1 विकेट मिला।
संबंधित खबरें
मंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
34 mins agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
1 hr agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
1 hr agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
2 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
3 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
3 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
4 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines