Ravindra Jadeja Emotional Post Sarfaraz Khan Run Out : डेब्यू मैच में सरफराज खान को रन आउट कराने के बाद रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा। जिसमें वह मांफी मागते हुए नजर आए। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुजरात के राजकोट में खेला गया था। इस मैच में भारत की तरफ से सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया। जहां अभी तक ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी नहीं आई, तो वहीं सरफराज खान ने अपनी 62 रन की पारी से सबका दिल जीत लिया। हालांकि आज के दिन सरफराज खान की पारी से ज्यादा वह अपने रन आउट को लेकर सुर्खियों में रहे।
दरअसल बल्लेबाजी के दौरान पारी का 81वां ओवर जेम्स एंडरसन फेंकने आए थे। जिसमें नॉन स्ट्राइक पर खड़े सरफराज साथ बल्लेबाज रवींद्र जडेजा की गलत कॉल का शिकार हो गए और अपना विकेट गंवा दिया। इस दृश्य को देखने के बाद मैदान पर मौजूद सभी हैरान थे कि आखिर यह हुआ क्या है। मगर अब इसपर रवींद्र जडेजा ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गलती मानते हुए सरफराज खान से माफी मांगी।
जडेजा ने लिखा भावुक पोस्ट
सरफराज खान के रन आउट के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी गुस्से में नजर आए। बता दें कि सरफराज खान जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए तो वह शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। डेब्यू मैच में वह अपने शॉट्स खेलने से बिल्कुल नहीं घबराए जिसका फायदा उन्हें मिला भी और अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक ठोक दिया।
सरफराज खान डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने, लेकिन उसके रन आउट होने के बाद सब हैरान रह गए। अब इस रन आउट पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए सरफराज खान से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि मुझे सरफराज खान के लिए काफी बुरा लग रहा है। वह काफी अच्छा खेल था। मगर उस रन आउट में मेरी गलती थी। मैने ही गलत कॉल किया था।
जडेजा ने पहली पारी में लगाया शतक
इस रन आउट को छोड़ दिया जाए, तो रवींद्र जडेजा ने पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी की। जडेजा उस समय बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। जब भारत अपने तीन बड़े विकेट महज 33 रन पर गंवा चुका था। इसके बाद उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 204 रन मजबूत भागीदारी की। रोहित शर्मा जब आउट हुए उस समय भारत 33 रन से 237 रन पर पहुंच चुका था।
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ करियर का 11वां टेस्ट शतक लगाया। वहीं सरफराज खान ने भी डेब्यू मैच में 62 रन का अहम योगदान दिया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 110 रन की नाबाद पारी खेली। वह अभी भी नाबाद है और पहली पारी के दूसरे दिन उनसे इस शतक को बड़े स्कोर में तब्दील करने की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें-IND vs ENG : रन आउट पर सरफराज खान ने खोला राज, बताया किसकी थी गलती
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रवींद्र जडेजा की गलती पर रोहित का चढ़ा पारा, टोपी फेंक दिखाया गुस्सा
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
19 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines