संन्यास को लेकर रवींद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी! आलोचकों को दिया करारा जवाब

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने संन्यास को लेकर इशारों ही इशारों में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Team India - 2025-03-10T162243.552

Ravindra Jadeja: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद रवींद्र जडेजा वनडे प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर देंगे। ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। हालांकि फाइनल के बाद जडेजा ने संन्यास नहीं लिया और उन्होंने अफवाहों का बजार ठंडा कर दिया। अब जडेजा ने संन्यास को लेकर इशारों ही इशारों में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने साझा की स्टोरी

रवींद्र जडेजा ने संन्यास को लेकर इशारों ही इशारों में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की, जिसमें रवींद्र जडेजा ने अनावश्यक अफवाहों से दूर रहने की हिदायत दी है। जडेजा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देकर शायद ये बता दिया है कि वह फिलहाल वनडे प्रारूप से संन्यास नहीं लेंगे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी लगाए गए थे कयास

टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा ने टी-20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। शायद इसलिए कयास लगाए जा रहे थे कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद रोहित और कोहली वनडे प्रारूप छोड़ने का ऐलान कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वह कोई संन्यास नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन

जडेजा का शानदार करियर

रवींद्र जडेजा ने 80 टेस्ट मैच में अब तक भारत के लिए 34.74 की औसत के साथ 3370 रन बनाने के साथ-साथ 323 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 204 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 32.62 की औसत के साथ 2806 रन बनाने के अलावा 231 विकेट झटके हैं। वहीं 74 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने 21.45 की औसत के साथ 515 रन बनाने के अलावा 54 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ