हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2025: CSK के नए किंग बनेंगे रवींद्र जडेजा? ड्वेन ब्रावो का महारिकॉर्ड होगा चकनाचूर

Ravindra Jadeja: हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में रवींद्र जडेजा इतिहास रच सकते हैं। वह ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड चकनाचूर कर सकते हैं।

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: 25 फरवरी को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीएसके और हैहदराबाद की हालत अंक तालिका में पतली है। हैदराबाद 9वें स्थान पर तो सीएसके 10वें पायदान पर है। दोनों का सफर लगभग प्ले ऑफ से खत्म हो चुका है।जडेजा 8 विकेट लेते ही ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर सीएसके के नए बॉस बनने वाले हैं।

इतिहास रचने की दहलीज पर जडेजा

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 194 मैचों में 147 विकेट लिए हैं और वह सीएसके के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 154 विकेट लिए हैं।

अब जडेजा के पास ब्रावो को पीछे छोड़ने का मौका है। जडेजा 8 विकेट और ले लेते हैं, तो वह सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। यह जडेजा के लिए एक बड़ा सम्मान होगा।

विज्ञापन

जडेजा का प्रदर्शन आईपीएल में बहुत अच्छा रहा है और वह अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अब देखना यह है कि वह आज के मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या वह ब्रावो को पीछे छोड़ पाते हैं।

ऐसा रहा है करियर

अब तक खेले गए 248 आईपीएल मैच में जडेजा ने बल्ले और गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 27.46 की औसत के साथ 3104 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 165 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 74 इंटरनेशनल टी-20 मैच में उन्होंने 21.45 की औसत के साथ 515 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 54 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। हालांकि जडेजा आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल नहीं हैं। उनकी ओर से औसतन गेंदबाजी देखी गई है।

विज्ञापन

सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम साल मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
ड्वेन ब्रावो (DJ Bravo) 2011-2022 130 127 2516 419.2 2 3490 154 4/42 22.66 8.32 16.33 1 –
रवींद्र जडेजा (RA Jadeja) 2012-2025 194 181 3306 551.0 2 4263 147 5/16 29.00 7.73 22.48 3 1
रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) 2009-2025 128 125 2706 451.0 5 3068 125 4/18 24.54 6.80 21.64 1 –
एल्बी मोर्कल (JA Morkel) 2008-2013 92 89 1774 295.4 3 2357 91 4/32 25.90 7.97 19.49 1 –
दीपक चाहर (DL Chahar) 2018-2024 76 76 1597 266.1 6 2106 76 4/13 27.71 7.91 21.01 2 –
मोहित शर्मा (MM Sharma) 2013-2019 58 57 1173 195.3 – 1556 69 4/14 22.55 7.95 17.00 2 –
शार्दुल ठाकुर (SN Thakur) 2018-2024 57 56 1203 200.3 2 1823 60 3/28 30.38 9.09 20.05 – –
डग बोलिंगर (DE Bollinger) 2010-2012 41 41 894 149.0 3 1088 55 4/13 19.78 7.30 16.25 1 –
मुथैया मुरलीधरन (M Muralidaran) 2008-2010 46 46 1075 179.1 1 1126 52 3/11 21.65 6.28 20.67 – –
शदाब जकाती (SB Jakati) 2009-2012 55 53 1015 169.1 1 1303 48 4/22 27.14 7.70 21.14 2 –

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola