Karun Nair: रणजी ट्रॉफी के नए सीजन से पहले विदर्भ टीम ने करुण नायर का रिप्लेसमेंट खोज लिया है। करुण नायर की जगह कर्नाटक के खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। कर्नाटक के खिलाड़ी रविकुमार समर्थ को विदर्भ टीम में शामिल किया गया है। ये तीसरा कर्नाटक का खिलाड़ी हैं जो अब विदर्भ टीम के लिए खेलता हुआ दिखाई देगा। अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत रविकुमार समर्थ ने कर्नाटक के लिए खेलकर की थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के लिए खेलने का फैसला किया था, पिछला रणजी सीजन रवि ने उत्तराखंड टीम के लिए खेला था।
उत्तराखंड से रवि को मिली एनओसी
रणजी के पिछले सीजन में रविकुमार समर्थ को उत्तराखंड टीम के लिए खेलते हुए देखा गया था, लेकिन अब ये खिलाड़ी विदर्भ के लिए खेलेगा। क्रिकेबज से बातचीत करते हुए रविकुमार समर्थ ने कहा मुझे उत्तराखंड से एनओसी मिल चुकी है और अब मुझे विदर्भ के साथ औपचारिकताओं का इंतजार है। दूसरी तरफ विदर्भ क्रिकेट संघ के सूत्रों की तरफ से कहा गया कि नए सीजन के लिए रविकुमार समर्थ हमारे नए खिलाड़ी बनने वाले हैं।
रविकुमार समर्थ ने खेले 95 फर्स्ट क्लास मैच
रविकुमार समर्थ ने अभी तक 95 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 6157 रन बनाए हैं। इस दौरान रविकुमार समर्थ के बल्ले से 15 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में समर्थ की बेस्ट पारी 235 रनों की रही है। साल 2013 में उन्होंने अपने घरेलू करियर की शुरुआत की थी।
करुण नायर का पिछला सीजन रहा था शानदार
रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में करुण नायर ने विदर्भ के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। 9 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए करुण ने 863 रन बनाए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते विदर्भ ने खिताब को अपने नाम भी किया था। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते करुण को पहले आईपीएल और फिर टीम इंडिया में इंग्लैंड दौरे के लिए भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें:-‘अगर किसी को दिक्कत है तो…’ संन्यास के सवाल पर मोहम्मद शमी ने निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
11 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
31 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
55 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines