Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वो अब ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई वापस आ गए हैं। अश्विन मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
CNN News18 को दिए इंटरव्यू में दिग्गज क्रिकेटर ने खुलासा किया है कि भले ही उनका यह फैसला अचानक लग रहा हो, लेकिन वह कुछ समय से अपने भारतीय करियर को खत्म करने के बारे में सोच रहे थे।
अपने रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात
अपने रिटायर्मेंट को लेकर बात करते हुए अश्विन ने कहा, “मैं काफी समय से रिटायरमेंट के बारे में सोच रहा था। मुझमें धैर्य नहीं है। मेरे दिमाग में ये बहुत से था।” भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद मैच के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ अश्विन भी थे। इस दौरान उन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका इंटरनेशनल क्रिकेट भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन वो आईपीएल और क्लब क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।
आईपीएल मेगा ऑक्शन में CSK ने खरीदा
अश्विन को हाल ही में जेद्दा (सऊदी अरब) में हुई आईपीएल की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9।75 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह वही फ्रेंचाइजी है, जहां से उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान अश्विन ने कहा, “मैं सीएसके का हिस्सा बनकर खुश हूं।”
फैंस को कही ये बात
अश्विन के इस फैसले से उनके भारतीय साथियों और प्रशंसकों ने निराशा जताई थी। इस पर अश्विन ने कहा, “मुझे खुशी है कि फैंस परेशान हैं।”अश्विन ने 2010 में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वो 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
20 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines