Ashwin Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे, हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं कुछ दिनों से अश्विन सीएसके के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में थें।
सोशल मीडिया पर की पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके आर अश्विन ने लिखा “खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।”
आगे उन्होंने लिखा “इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, और सबसे जरूरी आईपीएल और बीसीसीआई का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।”
ऐसा रहा आईपीएल में प्रदर्शन
आईपीएल में आर अश्विन ने अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए 220 मैच खेले थे। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 187 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने 833 रन बनाए थे, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है।
आईपीएल 2025 नहीं रहा था खास
आईपीएल 2025 आर अश्विन के लिए कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन अश्विन को 9 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें गेंदबाजी करते हुए अश्विन महज 7 विकेट ही चटका पाए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने महज 33 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:-एशिया कप से पहले बड़ा ऐलान, फ्री में मिलेगी दर्शकों को एंट्री, सभी मैच के लिए ऐसे पाएं टिकट
संबंधित खबरें
नाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
8 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
18 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
58 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines