Ravi Shastri Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होना है। कौन सी टीम फाइनल या सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी, इसको लेकर भविष्यवाणी करने का दौर शुरू हो चुका है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को इस बार भी खिताब का फेवरेट माना जा रहा है। वहीं, क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हल्के में आंकना भी बड़ी भूल होगी। हालांकि, रवि शास्त्री ने मेजबान पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे खतरनाक टीम बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान दमदार खेल दिखा सकती है।
शास्त्री ने पाकिस्तान को बताया खतरनाक टीम
रवि शास्त्री ने आईसीसी के रिव्यू शो पर बातचीत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखा सकती है, क्योंकि पिछले छह से आठ महीनों में व्हाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। खासतौर पर उनका प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में लाजवाब रहा था। पाकिस्तान को सैम अयूब के बिना खेलना होगा। अयूब टॉप ऑर्डर में अहम प्लेयर साबित हो सकते थे।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, ” हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम में काफी गहराई है। खासतौर पर वह घरेलू कंडिशंस में काफी खतरनाक टीम साबित होगी। मेरे हिसाब से पाकिस्तान को सेमीफाइनल तक का सफर तो तय ही करना चाहिए और उसके बाद यह किसी का भी गेम हो सकता है। पाकिस्तान अभी से ही काफी खतरनाक टीम दिख रही है और अगर वह क्वालिफाई करने में सफल रहते हैं, तो वह और ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे।”
ग्रुप-ए में पाकिस्तान
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम अपने अभियान का आगाज 19 फरवरी को ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद अगले मैच में टीम की भिड़ंत रोहित की पलटन के साथ 23 फरवरी को होगी। ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान का सामना 27 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा। साल 2017 में आखिरी बार खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को पाकिस्तान ने अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines