Ravi Shastri on India Playing 11: भारतीय टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने लगातार 4 मैच अपने नाम करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है. 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका सुपर 8 में भिड़ने वाले हैं. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और अपने सभी मैच जीतकर आ रही हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर बात की है.
रवि शास्त्री ने प्लेइंग पर की बात
रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू पर भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि भारत के लिए सकारात्मक बात यह है कि हर मैच में किसी न किसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ईशान किशन रहे हैं, कभी-कभी पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने. तिलक वर्मा ने भी अपना योगदान दिया है. उन्होंने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है.”
उन्होंने आगे कहा “अभिषेक शर्मा का तीन मैचों में शून्य पर आउट होना भी एक सकारात्मक बात है. इसलिए, टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचाकर रखें. टीमें इस बात से थोड़ी चिंतित होंगी कि उन्होंने रन नहीं बनाए हैं.” शास्त्री ने अपनी बातचीत में अभिषेक शर्मा की हालिया फॉर्म पर चिंता जताई है. लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लगता है कि अभिषेक आने वाले मैच में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाएंगे.
दो मजबूत टीमें मैदान पर उतरेंगी- शास्त्री
शास्त्री का मानना है कि भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप की मजबूत टीमों में से एक हैं. उन्होंने आगे कहा “उनके पास बल्लेबाजी में गहराई है. भारत के पास भी बल्लेबाजी में गहराई है. मुझे लगता है कि यह एक रोमांचक मुकाबला होगा. इस टूर्नामेंट में खेल रही दो सबसे मजबूत टीमें 22 तारीख को आमने-सामने होंगी.”
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
2 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
3 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
6 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
7 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
7 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
8 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines