हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ रवि बिश्नोई का नाम, बुमराह-कुलदीप को पछाड़ ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Ravi Bishnoi: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में रवि बिश्नोई के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। वह एक मामले में पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन

Ravi Bishnoi: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने कई बड़े कारनामे अपने नाम किए। इसके अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। बिश्नोई ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह- कुलदीप यादव और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए इतिहास रचा है।

रवि बिश्नोई बने पहले भारतीय गेंदबाज

बांग्लादेश के खिलाफ बिश्नोई को शुरुआती 2 मैच में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी थी। लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्हें जगह दी गई थी। उन्होंने भी इस मैच में भारत की ओर से 3 विकेट लिए और सबसे सफल भारतीय गेंदबाज भी बने। हालांकि उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 24 साल और 37 दिन में 50 विकेट झटकने का कारनामा किया। उन्होंने अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 24 साल और 196 दिन में ये बड़ा कारनामा किया था।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जो धोनी-पंत नहीं कर सके वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 में रचा इतिहास

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में 50 टी-20I विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

रवि बिश्नोई- 24 साल और 37 दिन
अर्शदीप सिंह- 24 साल और 196 दिन
जसप्रीत बुमराह- 25 साल और 80 दिन
कुलदीप यादव- 28 साल और 237 दिन
हार्दिक पांड्या- 28 साल और 295 दिन

बड़ा कारनामा करने के बाद जताई खुशी

इस मैच में बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 50 विकेट पूरा करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। जब आपकी टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो तो दबाव अच्छा होता है। मैं इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहता था। खेल को बाहर से देखना भी अच्छा लगता है। आपको खुद पर काम करने और उसके अनुसार चीजों पर काम करने की जरूरत है। मुझे कुछ दिनों का ब्रेक मिला था, इसलिए मैंने इसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश की।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola