PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला पाकिस्तान गंवा चुकी है. पाकिस्तान को पहले मैच में एक पारी से मुकाबला गंवाना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में भी पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने इस तरह सीरीज गंवा दी है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने भड़ास निकाली है और पीसीबी को पिछले 70 सालों का सबसे खराब बोर्ड बताया है.
राशिद लतीफ ने की आलोचना
पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद राशिद लतीफ ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को जमकर लताड़ा है. उन्होंने कहा “हर कोई पाकिस्तान टीम के बारे में बात कर रहा है, और कह रहा है कि यह पिछले 50 सालों में सबसे खराब टूरिंग टीम है. लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है कि मौजूदा बोर्ड पिछले 70 सालों में सबसे खराब है. कोई भी सबसे खराब चयन समिति और कोचों के बारे में बात नहीं कर रहा है.”
उन्होंने आगे कहा “अगर आप इन सभी मुद्दों को एक साथ देखें, तो आपको अपने सवाल का जवाब मिल जाएगा. आपको पता चल जाएगा कि इस टीम को किसने बर्बाद किया है. अब आप लगातार हार रहे हैं. यह सबसे खराब क्रिकेट बोर्ड है, यह एक सच्चाई है.”
दोनों मैच में शर्मनाक हार
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला मैच हेडिंग्ले में खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. वहीं, दूसरे मैच में भी इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 194 रनों से धूल चटाई थी. इस तरह पाकिस्तान को इंग्लैंड में बुरी तरह शर्मसार होना पड़ा.
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए. बाबर आजम ने तो दूसरे मैच की दोनों ही पारियों में निराश किया और दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. ऐसे में अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पीसीबी और टीम के खिलाड़ियों की आलोचना की है.
दूसरी ओर मोहम्मद आमिर ने भी पाकिस्तान टीम को अब तक की सबसे खराब टीम बताया है. उनके मुताबिक आने वाले कई सालों तक पाकिस्तान ऐसे ही खराब प्रदर्शन करती रहेगी. उन्होंने बताया कि टीम में मौजूदा खिलाड़ियों के पास काबिलियत नहीं है उनके पास जितनी क्षमता है वो उतना ही प्रदर्शन कर पा रहे हैं. फिलहाल इंग्लैंड से सीरीज गंवाने के बाद पड़ोसी मुल्क में बवाल मचा है.
संबंधित खबरें
हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
23 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
37 mins agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
1 hr agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
2 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines