Rashid Khan GT vs LSG: आईपीएल में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाने के लिए मशहूर राशिद खान की अहमदाबाद में जमकर धुनाई हुई। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने राशिद की जमकर खबर ली। इस सीजन वैसे ही लय से भटके हुए नजर आए राशिद आईपीएल 2025 के 64वें मैच में अपने चार ओवर का स्पेल भी नहीं फेंक सके। मार्श ने अफगानी स्पिनर के पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात कर डाली और छह गेंदों में 25 रन ठोक डाले। इसके बाद अगले ओवर में पूरन ने भी राशिद को निशाने पर लिया।
राशिद ने दिल खोलकर लुटाए रन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन रोके नहीं रुक रहे थे। लखनऊ के दोनों बल्लेबाज खूब तबाही मचा रहे थे। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल ने गेंद राशिद खान के हाथों में थमाई। पारी का 12वां ओवर फेंकने आए राशिद की मार्श ने जमकर खबर ली। मार्श ने राशिद के पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। ओवर की शुरुआत मार्श ने जोरदार सिक्स के साथ की। इसके बाद दूसरी गेंद पर लखनऊ के बल्लेबाज ने जोरदार चौका जमाया। तीसरी बॉल को फिर मार्श दर्शकों के बीच भेजने में सफल रहे, जबकि चौथी गेंद पर एक और चौका उनके बल्ले से निकला। पांचवीं गेंद पर मार्श ने एक और चौका जमाया और ओवर से कुल 25 रन बटोरे।
पूरन ने भी खोले हाथ
राशिद खान के दूसरे ओवर की शुरुआत निकोलस पूरन ने सामने की तरफ जोरदार सिक्स के साथ की। इस ओवर से मार्श-पूरन की जोड़ी ने कुल 11 रन बटोरे। राशिद ने अपने दो ओवर के स्पेल में 36 रन लुटाए और कोई विकेट भी उनकी झोली में नहीं आया। राशिद के लिए आईपीएल 2025 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। राशिद इस सीजन पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए हैं। ना तो वह विकेट निकालने में सफल हुए हैं और ना ही अफगानी गेंदबाज रनों पर लगाम लगा सका है।
संबंधित खबरें
सिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
24 mins agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
38 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
53 mins agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
1 hr agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
1 hr agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines