Rashid Khan: अपनी फिरकी गेंदबाजी से दुनिया भर में धूम मचाने वाले अफगानिस्तान के स्टार फिरकी गेंदबाज राशिद खान की काबिलियत आज किसी से छुपी नहीं है। किस तरह इस गेंदबाज ने दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया है ये हम सभी जानते हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को दुनिया के क्रिकेट में स्थापित करने में भी राशिद खान की अहम भूमिका रही है। शायद इसलिए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि राशिद खान वसीम अकरम से ज्यादा महान हैं।
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ को लगता है कि राशिद खान, वसीम अकरम से ज्यादा महान हैं। राशिद ने जो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए किया है। उसे पूरी दुनिया मानती हैं। उन्होंने जियो न्यूज के शो ‘हंसना मना है’ में कहा कि राशिद ने अफगानिस्तान को मानचित्र पर ला खड़ा किया है। उन्होंने अफगान को पहचान दिलाने में मदद की है। वह वसीम अकरम से भी ज्यादा महान हैं। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है लेकिन राशिद का कद उनसे बड़ा है। मेरे पास राशिद खान के लिए केवल एक सलाह है। अपनी टेस्ट टीम में सुधार करें और पाकिस्तान के खिलाफ अधिक टेस्ट मैच खेलें।
राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट में पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरा है। वह दुनिया की लगभग तमाम देशों की लीग में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में भी राशिद खान अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं। राशिद टी-20 के अच्छे खिलाड़ी हैं, जबकि वसीम अकरम टेस्ट प्रारूप में अपने जमाने के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।
कैसा रहा है दोनों का करियर?
राशिद ने अब तक 6 टेस्ट मैच में 45 विकेट झटके हैं, जबकि 111 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 198 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 96 टी-20 मैच में उन्होंने 161 विकेट चटकाए हैं। वहीं वसीम अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 104 टेस्ट मैच में 414 विकेट झटकाए हैं। जबकि 356 वनडे मैच में उन्होंने 502 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
59 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: सैमसन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान भी मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines