Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज का आगाज हो चुका है। ट्राई सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में भले ही अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन राशिद खान ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। राशिद ने मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 243.75 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके।
राशिद खान ने बल्ले से मचाया कोहराम
इस मैच में अफगानिस्तान की टीम को 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन भी राशिद खान ने ही बनाए थे। इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए राशिद ने महज 16 गेंदों पर सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान राशिद के बल्ले से 5 छक्के और 1 चौका निकला। बल्लेबाजी के दौरान राशिद का स्ट्राइक रेट 243.75 का रहा, हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
पाकिस्तान ने मारी बाजी
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सलमान आगा ने 36 गेंदों पर सबसे ज्यादा 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस शानदार पारी के लिए सलमान आगा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा साहिबजादा फरहान और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रनों की पारी खेली। वहीं फखर जमां ने 20 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए फरीद अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। राशिद खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 143 रन बना पाई थी। राशिद खान के अलावा अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 गेंदों पर 38 रन बनाए थे। इसके अलावा अफगानिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे और पाकिस्तान ने 39 रनों से मैच को जीत लिया।
ये भी पढ़ें:-ZIM vs SL: दिलशान मदुशंका ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, अकेले दम पर पलटी श्रीलंका के लिए हारी हुई बाजी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines