Rashid Khan Break Test Cricket: अफगानिस्तान टीम लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली है। टीम का एकमात्र टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के साथ भारत की धरती पर होना है। जिसको लेकर अफगानिस्तान टीम का ऐलान भी हो चुका है। न्यूजीलैंड के साथ होने वाले इस एकमात्र टेस्ट मैच से अफगानिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान बाहर रहने वाले हैं। उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। जिसकी वजह अब सामने निकलकर आ रही है।
पीठ की चोट के चलते बाहर राशिद
दरअसल पीठ की चोट से उबरने के लिए राशिद खान को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टेस्ट मैच से बाहर रखा गया है। राशि ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद अपनी पीठ की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद 4 महीनो तक राशिद को क्रिकेट मैदान से भी दूर रहना पड़ा था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, राशिद और टीम प्रबंधन ने उनकी पीठ की समस्या को देखते हुए सबसे लंबे फॉर्मेट से ब्रेक लेने का फैसला आपसी सहमति से किया है। 9 सितंबर को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भारत के ग्रेटर नोएडा में ये टेस्ट मैच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: रिंकू सिंह का ब्लॉकबस्टर शो, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में किया कमाल, टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक
टी20 विश्व कप 2024 में राशिद खान अफगानिस्तान टीम के कप्तान थे, टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। अफगानिस्तान की टीम शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहली बार पहुंची थी। हालांकि सेमीफाइनल में टीम को साउथ अफ्रीका के हाथो हार का सामना करना पड़ा था।
राशिद खान का क्रिकेट करियर
राशिद खान ने अभी तक अफगानिस्तान के लिए 5 टेस्ट 103 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में राशिद के नाम 34 विकेट, वनडे में 183 और टी20 में 152 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा लिस्ट ए में भी राशिद ने 187 विकेट अपने नाम किए हैं। अब राशिद खान की 18 सितंबर से साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज में वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- धवन के बाद इस धाकड़ भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
27 mins agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
7 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
9 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
10 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
11 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
11 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
12 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
13 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines