The Hundred 2025: द हंड्रेड 2025 का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। पहले ही मैच में केन विलियमसन की टीम लंदन स्पिरिट को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 में फ्लॉप रहे राशिद खान द हंड्रेड के पहले ही मैच में छा गए। इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने केन विलियमसन की टीम की बल्लेबाजी लाइनअप की कमर तोड़ने का काम किया।
राशिद खान बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में राशिद खान ने ओवल इनविंसिबल्स की तरफ से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। राशिद खान ने मैच के दौरान 25 गेंद डाली, जिनमें से 15 गेंद डॉट रही थी। इस दौरान उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। राशिद खान ने महज 11 रन ही खर्च किए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
ओवल इनविंसिबल्स ने जीता मैच
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन की टीम लंदन स्पिरिट ने 94 गेंदों पर 80 रन बनाए थे। केन विलियमसन भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और महज 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। लंदन स्पिरिट की तरफ से टर्नर ने सबसे ज्यादा 14 गेंदों पर 21 रन बनाए थे।
इसके बाद ओवल इनविंसिबल्स ने 81 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 69 गेंदों पर हासिल कर लिया था। ओवल की तरफ से विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए थे। जिसमें 2 चौके शामिल थे। राशिद खान के अलावा गेंदबाजी करते हुए सैम करन ने भी 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा सैम ने बल्लेबाजी करते हुए 14 रन भी बनाए थे।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines