Ranji Trophy 2024-25: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। हर कोई कोहली की रणजी में वापसी से काफी उत्साहित दिख रहा है। फैंस भी कोहली को दिल्ली के लिए रणजी में खेलता हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 जनवरी से दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मैच को लेकर विराट ने अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। बीते दिन सोशल मीडिया पर विराट की एक छोटे बच्चे के साथ बातचीत करने के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी, जिसका वीडियो भी अब सामने आ चुका है।
बच्चे और विराट के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल
दरअसल, जब बीते दिन विराट कोहली प्रैक्टिस करने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे थे तो वे वहां अपने बचपन के दोस्त शाहवेज से मिले। शाहवेज और विराट कोहली ने एकसाथ जूनियर क्रिकेट खेला है। इस मौके पर शाहवेज अपने बेटे कबीर के साथ कोहली से मिलने पहुंचे थे। वहीं कोहली ने कबीर से काफी बातचीत की।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में RCB से हो गई भारी चूक! टूट सकता है ट्रॉफी जीतने का सपना
इस दौरान कबीर ने कोहली से पूछा कि उनको इंडियन क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना होगा? इसका जवाब देते हुए कोहली ने कहा कि “तुमको काफी ज्यादा मेहनत करनी होगी, अगर कोई एक घंटा प्रैक्टिस करता है तो आप 2 घंटे करो।” कोहली और छोटे बच्चे के बीच हुई इस बातचीत का दिल छू लेने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलेंगे कोहली
रणजी ट्रॉफी में इस बार युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि डीडीसीए ने कोहली को दिल्ली की कप्तानी ऑफर की लेकिन विराट ने इसके लिए मना कर दिया था। कोहली अब आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। आखिरी बार विराट ने साल 2012 में दिल्ली के लिए रणजी मैच खेला था। अब रेड बॉल क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद विराट ने एक बार फिर से रणजी का रुख किया है।
ये भी पढ़ें;- Ranji Trophy: बचपन के किस दोस्त को विराट कोहली ने लगाया गले? तस्वीरों में देखें याराना
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines