Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज का आज आगाज हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेल रहे हैं। जहां मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल, पंजाब की तरफ से शुभमन गिल, दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत और सौराष्ट्र की तरफ से रवींद्र जडेजा खेल रहे हैं। वहीं रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज के पहले मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए थे, हालांकि जायसवाल का प्रदर्शन अच्छा रहा था। वहीं, अब रणजी ट्रॉफी में आने के बाद ये तीनों ही खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए हैं। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई की तरफ से जायसवाल-रोहित ने पारी की शुरुआत की और दोनों ही खिलाड़ी जल्दी पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा 3 रन और यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी में भी फेल हुए रोहित शर्मा, फैंस को किया निराश
दूसरी तरफ पंजाब और कर्नाटक के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पंजाब की तरफ से शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करने आए थे। वहीं पहली पारी में आते ही शुभमन गिल भी फ्लॉप हो गए।
पहली पारी में गिल 8 गेंदों का सामना करके महज 4 रन बनाकर आउट हुए। बता दें, ये तीनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा है, लेकिन उससे पहले इन टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ियों का फ्लॉप होना कहीं न कहीं टेंशन को बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी का मजेदार टीजर वायरल, रोहित-विराट नहीं ये भारतीय खिलाड़ी वीडियो में शामिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines