Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो चुका है। जिसमें टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। पहले दिन रवींद्र जडेजा को छोड़कर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे धुरंधरों ने निराश किया था। वहीं दूसरे दिन रोहित शर्मा से फैंस को उम्मीद थी कि ‘हिटमैन’ अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन दूसरी पारी में भी रोहित ने फैंस को निराश किया और खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
महज 28 रन बनाकर आउट हुए रोहित
दूसरी पारी में रोहित शर्मा शुरुआत में अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों की रोहित ने थोड़ी पिटाई भी की थी। शुरुआत में रोहित का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का था और उन्होंने 3 शानदार छक्के भी लगाए थे, लेकिन अपनी इस लय को रोहित ज्यादा देर तक कायम नहीं रख पाए थे। दूसरी पारी में रोहित शर्मा 33 गेंदों का सामने करके 28 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को युद्धवीर सिंह ने पवेलियन भेजा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें दूसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
पहली पारी में बनाए थे 3 रन
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 10 साल के बाद रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखकर बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की हिदायत दी है। वहीं अब रणजी में भी रोहित का खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इससे पहले पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए रोहित महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे।
टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, लेकिन उनके इस खराब प्रदर्शन से भारतीय टीम की टेंशन को बढ़ा कर रख दिया है। अगर चैंपियंस ट्रॉफी में भी रोहित का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगी ये सुविधा
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
12 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines