Ranji Trophy Semifinal: क्वार्टर फाइनल की जंग के बाद रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं। 42 बार की चैंपियन मुंबई एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से विदर्भ से भिड़ेगी। वहीं, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में केरल महज दूसरी बार अंतिम चार का टिकट हासिल करने में सफल रही है।
जम्मू कश्मीर के खिलाफ मिली एक रन की बढ़त केरल के लिए वरदान साबित हो गई। सेमीफाइनल में केरल की भिड़ंत गुजरात के साथ होनी है। गुजरात 2019-20 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। आइए आपको बताते हैं सेमीफाइनल की जंग पर कौन पड़ेगा किस पर भारी और कैसा रहा है हर टीम का रिकॉर्ड।
केरल बनाम गुजरात
केरल ने सिर्फ दूसरी बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर को पटखनी देते हुए केरल ने अंतिम चार का टिकट हासिल किया है। एक रन की बढ़त केरल के लिए वरदान बन गई। केरल का प्रदर्शन इस सीजन दमदार रहा है। टीम ने 7 मैचों में से 3 में जीत का स्वाद चखा, जबकि चार मैच ड्रॉ खेले। यानी केरल बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंची है। आखिरी बार केरल ने 2018-19 में सेमीफाइनल खेला था।
दूसरी ओर गुजरात 2019-20 के बाद पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची है। ग्रुप-बी में रहते हुए गुजरात का प्रदर्शन कमाल का रहा। टीम ने सात मैचों में से 4 में जीत दर्ज की, जबकि तीन मुकाबले टीम ने ड्रॉ खेले। गुजरात ने सौराष्ट्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में एक पारी और 98 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।
गुजरात ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। केरल और गुजरात के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 17 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई बनाम विदर्भ
मुंबई और विदर्भ के बीच ही पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जहां मुंबई ने बाजी मारी थी। ऐसे में इस बार विदर्भ उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अक्षय वाडकर की कप्तानी में विदर्भ के लिए यह सीजन कमाल का गुजरा है। ग्रुप-बी में विदर्भ ने टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। 7 मैचों में से विदर्भ ने छह में जीत दर्ज की, जबकि एक मैच ड्रॉ खेला। विदर्भ ने आखिरी बार साल 2018-19 में खिताब को अपने नाम किया था।
रणजी ट्रॉफी के खिताब को 42 बार अपने नाम कर चुकी मुंबई डिफेंडिंग चैंपियन भी है। हालांकि, इस सीजन टीम का प्रदर्शन थोड़ा फीका जरूर नजर आया है। ग्रुप-ए में रहते हुए मुंबई ने कुल सात मैच खेले, जिसमें से टीम को 4 में जीत नसीब हुई, तो 2 मैचों में हार का मुंह भी देखना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने हरियाणा को धूल चटाते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। मुंबई और विदर्भ के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 17 फरवरी से ही नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines