Karnataka vs Jammu & Kashmir Ranji Trophy Final Day 3: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल KSCA हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया और कर्नाटक को बैकफुट पर धकेल दिया. फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजी में भी शानादर प्रदर्शन किया.
आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और कर्नाटक की हालत पतली कर दी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने 69 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बना लिए, लेकिन टीम अभी भी 364 रन पीछे है. तीसरे दिन कर्नाटक की ओर से मयंक अग्रवाल ने मुश्किल स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 130 रन बनाकर नाबाद रहे. हालांकि, केएल राहुल बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए.
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बनाए 584 रन
इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दो दिन से ज्यादा समय तक बैटिंग करते हुए 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जम्मू-कश्मीर की ओर से शुभम पुंडीर ने शानदार 121 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि पांच अन्य बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए. तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर की टीम ने 6 विकेट पर 527 रन से आगे खेलना शुरू किया. जल्द ही प्रसिद्ध कृष्णा ने आबिद मुश्ताक (28) और फिर आकिब नबी (2) को आउट कर कर्नाटक की वापसी कराई.
वहीं, साहिल लूथरा ने 72 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन आखिरकार विजयकुमार वैशक की गेंद पर आउट हो गए. अंत में युद्धवीर सिंह चरक ने 30 रन की तेज पारी खेली, लेकिन रनआउट होकर जम्मू-कश्मीर की पारी 584 रन पर खत्म हो गई. कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने पांच विकेट लिए.
ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से चटाई धूल, बेकार गई शेफर्ड की ऐतिहासिक पारी
मंयक अग्रवाल ने ठोका शानदार शतक
584 रन के जवाब में कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही. सिर्फ 57 रन पर टीम ने अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए. आकिब नबी ने 12वें ओवर में केएल राहुल को आउट कर झटका दिया. राहुल सिर्फ 13 रन बना सके. इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान देवदत्त पडीक्कल सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि करुण नायर तो खाता भी नहीं खोल पाए. मुश्किल हालात में मयंक अग्रवाल ने शतक जड़ा और श्रेयस गोपाल ने पारी संभाली. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े. हालांकि, 49वें ओवर में युद्धवीर सिंह चरक ने श्रेयस गोपाल (27) को एलबीडब्ल्यू कर यह साझेदारी तोड़ दी.
मयंक 207 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 130 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके साथ कृतिक कृष्ण 27 रन पर टिके हुए हैं. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हो चुकी है. फिलहाल यह मैच रोमांचक मोड़ पर है, लेकिन बढ़त को देखते हुए कहा जा सकता है कि दबाव पूरी तरह कर्नाटक टीम पर है.
ये भी पढ़ें- SA vs WI: रोमारियो शेफर्ड ने 4,4,4,4 जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
28 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
39 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines