Ranji Trophy 2026-27: भारत का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज 11 अक्टूबर यानी आज से होने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 92वें सीजन में एलीट डिवीजन की 32 और प्लेट ग्रुप की 6 यानी कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट के पहले दौर में देशभर में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे. पिछले सीजन पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन अपने खिताब के बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट का पहला मैच जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच श्रीनगर में खेला जाएगा.
इस सीजन रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल और रजत पाटीदार जैसे टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की ओर से कुछ मैचों में खेलते नजर आएंगे. तो आइए आपको रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 कब से शुरू होगी?
रणजी ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है. एलीट डिवीजन की टीमों को 8-8 के चार ग्रुप में बांटा गया है. लीग चरण दो हिस्सों में खेला जाएगा. एलीट डिवीजन के पहले दौर के मुकाबले 11 से 14 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. इसके बाद पहला चरण 5 नवंबर तक जारी रहेगा. वहीं, सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट के लिए ब्रेक के बाद मुकाबले 17 जनवरी 2027 से फिर शुरू होंगे. नॉकआउट मुकाबले फरवरी में खेले जाएंगे और फाइनल मार्च की शुरुआत में आयोजित होने की संभावना है. पूरे टूर्नामेंट में कुल 138 मैच खेले जाएंगे.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप
एलीट डिवीजन की 32 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जबकि प्लेट डिवीजन में 6 टीमें शामिल हैं.
- एलीट ग्रुप A: बड़ौदा, बिहार, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ.
- एलीट ग्रुप B: आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, कर्नाटक, पंजाब, सौराष्ट्र और त्रिपुरा.
- एलीट ग्रुप C: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज.
- एलीट ग्रुप D: चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, रेलवे, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड.
- प्लेट ग्रुप: अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दौर के मुकाबले
11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में एक साथ 19 मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें कई टीमें आमने-सामने होंगी.
- सिक्किम बनाम मेघालय – रंगपो
- आंध्र प्रदेश बनाम कर्नाटक – मुलपाडु
- अरुणाचल प्रदेश बनाम नगालैंड – अहमदाबाद
- बंगाल बनाम दिल्ली – कल्याणी
- बिहार बनाम उत्तर प्रदेश – राजगीर
- गोवा बनाम बड़ौदा – पणजी
- गुजरात बनाम ओडिशा – अहमदाबाद
- हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश – रोहतक
- हैदराबाद बनाम त्रिपुरा – हैदराबाद
- जम्मू-कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश – श्रीनगर
- झारखंड बनाम केरल – जमशेदपुर
- मिजोरम बनाम मणिपुर – नाडियाड
- मुंबई बनाम चंडीगढ़ – मुंबई
- पंजाब बनाम असम – मुल्लांपुर
- रेलवे बनाम उत्तराखंड – सीसीआई, मुंबई
- राजस्थान बनाम तमिलनाडु – जयपुर
- सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ – राजकोट
- सर्विसेज बनाम महाराष्ट्र – नई दिल्ली
- विदर्भ बनाम पुडुचेरी – नागपुर
रणजी ट्रॉफी का फॉर्मेट
एलीट डिवीजन में हर टीम अपने ग्रुप की अन्य 7 टीमों के खिलाफ एक-एक लीग मैच खेलेगी. चारों ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के जरिए चैंपियन का फैसला होगा. प्लेट डिवीजन का अपना अलग लीग और नॉकआउट प्रारूप होगा. रणजी ट्रॉफी फर्स्ट क्लास क्रिकेट के नियमों के तहत खेली जाती है. इसके मुकाबले आमतौर पर 4 दिन तक चलते हैं, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, धैर्य और निरंतरता की कड़ी परीक्षा होती है.
रणजी ट्रॉफी में नजर आएंगे कई भारतीय स्टार
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के शुरुआती दौर में कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ी अपनी राज्य टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. इनमें केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे नाम शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले अपनी लय हासिल करने का अच्छा मौका होगा.
केएल राहुल – कर्नाटक
मोहम्मद सिराज – हैदराबाद
मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार – बंगाल
यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान – मुंबई
रवींद्र जडेजा – सौराष्ट्र
कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मुकाबले रविवार, 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे. शेड्यूल के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी के ज्यादातर मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे, हालांकि कुछ जगहों पर स्थानीय समय अलग हो सकता है.
कहां देखें रणजी ट्रॉफी के मुकाबले लाइव?
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चुनिंदा मुकाबलों का टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, कुछ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि, सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण या स्ट्रीमिंग उपलब्ध होना जरूरी नहीं है.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम, क्या गौतम गंभीर की बढ़ेंगी मुश्किलें?
रणजी ट्रॉफी 2026-27 की प्रमुख टीमों के स्क्वॉड
महाराष्ट्र: पृथ्वी शॉ (कप्तान), सचिन धास, दिग्विजय पाटिल, अंकित बावने, हर्षल केट, सिद्धेश वीर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हैंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, तनय सांघवी, वैभव दरकुंडे, हितेश वालुंज, ऋषिकेश सोनावणे और अथर्व धर्माधिकारी.
विदर्भ: अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अमन मोखड़े, यश राठौड़ (उपकप्तान), दानिश मालेवार, अथर्व तायडे, सत्यम भोयर, यश कदम, हर्ष दुबे, पार्थ रेखाडे, गणेश भोसले, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, प्रफुल्ल हिंगे, दर्शन नालकंडे, रजनीश गुरबानी, ध्रुव शौरी और आर समर्थ.
मुंबई: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमाले.
असम: देनिश दास (कप्तान), सिबसंकर रॉय, राजवीर सिंह, निबिर डेका, ऋषव दास, स्वरूपम पुरकायस्थ, सुमित घडीगांवकर, अनुराग तालुकदार, मोहित ठाकुर, अमलानज्योति दास, मुख्तार हुसैन, सुनील लाचित, दीपज्योति सैकिया, रोशन आलम और बिशाल नेवार.
बंगाल: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी (उपकप्तान), सुदीप चटर्जी, अंकुर पॉल, अंकित शुक्ला, अभिषेक पोरेल, शाकिर गांधी, शुभम चटर्जी, सुमंत गुप्ता, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल और सौम्यदीप मंडल.
बिहार: सकीबुल गनी (कप्तान), हिमांशु सिंह (उपकप्तान), आयुष लोहारूका, मंगल महरौर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह और अमोद यादव.
जम्मू एंड कश्मीर: कामरान इकबाल, शुभम खजूरिया, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, अब्दुल समद, पारस डोगरा (कप्तान), कन्हैया वाधवान (विकेटकीपर), औकिब नबी, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार, कवलप्रीत सिंह, साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, नासिर लोन, रोहित शर्मा.
चंडीगढ़: मनन वोहरा (कप्तान), शिवम भांबरी (उपकप्तान), अनिरुद्ध कंवर, अरिजीत सिंह, अर्जुन आजाद, अर्सलान खान, जगजीत सिंह संधू, कार्तिक सांडिल, नेहल पजनी, निशंक बिड़ला, राज अंगद बावा, रोहित ढांडा, दीपेंद्र कुश, अक्षित राणा और विशु काशी.
छत्तीसगढ़: अनुज तिवारी (कप्तान), अजय मंडल, अमनदीप खरे, आशुतोष सिंह, आयुष पांडे, देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, जयंत यादव, मयंक वर्मा, मोहम्मद सोहेल, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान, रुद्र प्रताप देहारी, संदीप वारियर, सानिध्य हुरकट, संजीत देसाई, सौरभ मजूमदार, वासुदेव बरेठ और विकल्प तिवारी.
दिल्ली: आयुष बडोनी (कप्तान), यश ढुल (उपकप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), सनत सांगवान, आयुष दोसेजा, देव लाकड़ा, रितिक शौकीन, दिविज मेहरा, मनी ग्रेवाल, सिमरजीत सिंह, नवदीप सैनी, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सार्थक रंजन, तेजस्वी, ध्रुव कौशिक और सुमित माथुर.
हैदराबाद: मोहम्मद सिराज (कप्तान), सीवी मिलिंद (उपकप्तान), तन्मय अग्रवाल, एम अभिरथ रेड्डी, जी राहुल सिंह, के हिमातेजा, राहुल रादेश (विकेटकीपर), एम साई प्रागनय रेड्डी (विकेटकीपर), ए वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, जी अनिकेथ रेड्डी, सीटीएल रक्षण रेड्डी, अजय देव गौड़, मेंडे रुथिक यादव और पी साई विकास रेड्डी.
कर्नाटक: स्मरण रविचंद्रन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, अनीश्वर गौतम, करुण नायर, अनीश केवी, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), श्रीखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिलाष शेट्टी, मनवंत कुमार, एलआर कुमार, रितेश भटकल और केएल श्रीजीत (विकेटकीपर).
केरल: विष्णु विनोद (कप्तान और विकेटकीपर), रोहन एस कुन्नुमल, अभिषेक जे नायर, अभिषेक पी नायर, सचिन बेबी, अहमद इमरान, मोहम्मद अजहरुद्दीन (विकेटकीपर), सलमान निजार, वरुण नयनार (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, वैसाख चंद्रन, आदित्य आनंद सरवटे, अनुराज जेएस, अभिजीत प्रवीण वी, निधिश एमडी, ईडन एप्पल टॉम, पवन राज और बेसिल एनपी.
मध्य प्रदेश: शुभम शर्मा (कप्तान), हर्ष गवली (विकेटकीपर), हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), यश दुबे, चंचल राठौड़, हिमांशु शिंदे, अथर्व महाजन, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, अनुभव अग्रवाल, रोशन केवट, अक्षय शर्मा, आवेश खान, कुलदीप सेन और रवि किरण.
ओडिशा: स्वास्तिक सामल, सुभ्रांशु सेनापति (कप्तान), ओम टी मुंडे, गौरव चौधरी, श्रेयांश भारद्वाज, संदीप पटनायक, शांतनु मिश्रा, आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), दिनेश माझी (विकेटकीपर), निनाद राठवा, ललित यादव, राजेश मोहंती, प्रशांत राणा, सौम्य लेंका, संबित बेजा, सैयद तुफैल अहमद और बादल बिस्वाल.
उत्तर प्रदेश: आर्यन जुयाल (कप्तान और विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करण शर्मा, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, कार्तिक यादव, जीशान अंसारी, वंश चौधरी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह और कार्तिक त्यागी.
राजस्थान: मानव सुथार (कप्तान), महिपाल लोमरोर (उपकप्तान), रोहन राजबार, सचिन यादव, सुमित गोदारा, कार्तिक शर्मा, करण लांबा, अंशुल गढ़वाल, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), अजय कूकना, आकाश सिंह, चेतन शर्मा, हेमंत चौधरी, दानिश भांबू और दर्शन जैन (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी में दिखती है वीरेंद्र सहवाग को अपनी झलक, पहली गेंद से बड़े शॉट खेलने के अंदाज पर कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
8 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines